Lucknow Airport: बड़ी खुशखबरी! लखनऊ से सउदी अरब जाना हुआ आसान, अब इंडिगो एयरलाइंस की दम्मम के लिए सीधी उड़ान

Lucknow Airport: इंडिगो एयरलाइंस ने चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज (मंगलवार) से दम्मम सउदी अरब के लिए नई उड़ान का परिचालन शुरू किया।

Update: 2023-06-13 13:24 GMT
Indigo Airlines direct flight from Lucknow Amausi airport to Saudi Arabia

Lucknow Airport: अगर आप भी सउदी अरब जाना चाहते हैं तो आप के लिए खुशखबरी। इंडिगो एयरलाइंस ने चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज (मंगलवार) से दम्मम सउदी अरब के लिए नई उड़ान का परिचालन शुरू किया। उड़ान ने लखनऊ हवाईअड्डे से 91 प्रतिशत यात्री भार के साथ सऊदी अरब के दम्मम शहर के लिए उड़ान भरी।

लखनऊ हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि, " दम्मम शहर की उड़ान, लखनऊ हवाईअड्डे से सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के फोकस को पूरा करेगी। इंडिगो के एयरबस ए-320 ने 170 यात्रियों के साथ आज रात 8:30 बजे लखनऊ से दम्मम के लिए सीधी उड़ान भरी। लखनऊ से इंडिगो एयरलाइंस के लिए यह नया रूट है।“

समय शारणी

लखनऊ हवाईअड्डे से दम्मम के लिए दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ान ने 20:30 बजे प्रस्थान करेगी और लखनऊ के लिए आनेवाली उड़ान दम्मम से 23:50 बजे रवाना होगी।

बता दें कि कुछ दीनों पहेले ही, लखनऊ हवाईअड्डे ने थाई एयर एशिया द्वारा बैंकॉक के डॉन मुअनग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरु की थी।

17,500 यात्री रोज करतें हैं यात्रा

लखनऊ हवाईअड्डे से औसतन 17,500 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री यात्रा करते हैं। लखनऊ हवाईअड्डा प्रति दिन लगभग 114 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करता है। वर्ष 2023 के पहले दो महीनों में (अप्रेल-मई में), लखनऊ हवाईअड्डे ने लगभग 10.7 लाख यात्रियों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों) की आवाजाही दर्ज की है।

उड़ान संबंधित जानकारी

  • लखनऊ (प्रस्थान) - 20:30 - दम्मम (आगमन) - 22:50
  • दम्मम (प्रस्थान) - 23:50 - लखनऊ (आगमन) - 06:25

Tags:    

Similar News