Lucknow: रिटायर्ड DSP ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow Suicide News: लखनऊ निवासी रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली मार ली। 73 वर्षीय कैलाश चन्द्र ने घर में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की जान ले ली।

Written By :  aman
Update: 2024-02-06 14:00 GMT

 रिटायर्ड डीएसपी कैलाश चन्द्र की फाइल फोटो (Social Media) 

Lucknow Rt. DSP Suicide News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली मार ली। 73 वर्षीय कैलाश चन्द्र ने स्वयं को गोली मार ली। घर में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर से उन्होंने खुद की जान ले ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ये मामला गुडम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर- जे जानकीपुरम की घटना है।

क्यों की आत्महत्या?

राजधानी लखनऊ का गुड़म्बा इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब रिटायर्ड डीएसपी के आत्महत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैली। पता चला कि, गुडम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर- जे जानकीपुरम में एक रिटायर्ड डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की खबर से लोग सकते में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण पता नहीं चल पाया है।


परिजनों से हो रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड डीएसपी बुजुर्ग थे। उनकी आयु 73 वर्ष के करीब थी। कैलाश चन्द्र गुड़म्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम में रहते थे। मंगलवार (06 फ़रवरी) को उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 'शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है'। 

कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं 

रिटायर्ड डीएसपी कैलाश चंद्र गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। पुलिस ने ये भी बताया कि, वो डायलिसिस पर थे। उनकी पत्नी और बच्चों की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी कैलाश गुडम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम में भांजे अंशुल के साथ रहते थे। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Tags:    

Similar News