Lucknow Crime: दो दोस्तों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल, हालत गंभीर, सिविल रेफर

Lucknow Crime: पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-08-07 10:40 GMT

Lucknow Crime (Symbolic Photo: Social Media)

Lucknow Crime: सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के खुर्दही बाजार में बुधवार को दो दोस्तों ने सूरज पुत्र चिरौंजी लाल के ऊपर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित सूरज के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। वहीं, दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बक्कास गांव निवासी सूरज पुत्र चिरौंजी लाल बुधवार को खुर्दही बाजार गया था। इसी बीच मस्तेमऊ निवासी अर्जुन और वीरेंद्र वहां आ गए। दोनों में आपस में कहासुनी होने लगी। इसके बाद अर्जुन ने अपने पास से चाकू निकालकर सूरज के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू लगने से सूरज के पेट और हाथ पर गहरे जख्म हो गए। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जबकि पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

मौके पर पहुंची एसीपी, पूछताछ जारी

घटना की सूचना के बाद छानबीन के लिए एसीपी गोसाईंगंज किरण यादव, इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के दुकानदारों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ में जुटी हुई है।

पहले एक साथ काम करते थे पीड़ित और आरोपी

घटना में घायल सूरज और आरोपी अर्जुन, वीरेंद्र पूर्व में एक साथ ही ठेकेदारी का काम करते थे। हालांकि, बाद में इनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह अलग-अलग काम करने लगे। फिलहाल, पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। उधर सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है।

पत्नी से बात करने को लेकर वारदात करने का शक

सूत्रों का कहना है कि पीड़ित सूरज आरोपी वीरेंद्र की पत्नी से बातचीत करता था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी और वीरेंद्र ने सूरज को बात करने से मना किया था। बताया जा रहा है कि जब सूरज नहीं माना तो वीरेंद्र ने वारदात को अंजाम दे दिया।

Tags:    

Similar News