Lucknow Ka Mausam 26 October 2023: जल्द बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, छाएगा कोहरा, लखनऊ में बढ़ने लगी ठंड

Lucknow Ka Mausam 26 October 2023: यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। फिलहाल दिन के समय तीखी धूप निकल रही है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी नजर आने लगा है।

Report :  aman
Update: 2023-10-26 00:00 GMT

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 26 October 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, इस साल नवंबर के पहले हफ्ते से ही सर्दी शुरू हो जाएगी। अगले सप्ताह से लोगों को कोहरा नजर आने लगेगा। अगले सप्ताह से राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि, ये हल्का कोहरा होगा। समय के साथ धुंध बढ़ता जाएगा। तब कई जिले कोहरे की आगोश में होंगे। इस वर्ष दिवाली (Diwali 2023 Date) से पहले-पहले ही लोगों को कोहरा नजर आने लगेगा।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, नवंबर महीने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड बढ़ने के साथ कोहरा नजर आएगा। बताया जा रहा है कि, घना कोहरा देर रात 12 बजे के बाद से सुबह 7 बजे तक नजर आएगा। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। हल्की धूप भी निकलेगी। यही नहीं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी होगी।

लखनऊ का न्यूनतम तापमान और गिरा

राजधानी लखनऊ में भी सर्द रातें होने लगी है। जिसका असर सुबह में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार (26 अक्टूबर) को भी मौसम पहले की ही तरह रहेगा। आज सुबह राजधानी के लोगों को ठंड का एहसास हुआ। लेकिन खिली धूप निकलने के बाद ठंडक जाती रही। दोपहर में घर से निकलने वाले लोगों को धूप की तपिश थोड़ा बहुत परेशान करेगी। हालांकि, दिन में 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। हाल के दिनों के तापमान पर नजर डालें तो न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

अक्टूबर के शेष दिनों में ऐसा ही रहेगा तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'अब अक्टूबर के शेष दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आएगा। शेष दिनों में भी तापमान इसी तरह स्थिर रहेंगे। ठंड भी सुबह और रात के समय महसूस होगी। दोपहर में तेज धूप जिस तरह निकल रही है, वैसे ही निकलेगी।'

WD का दिखेगा असर, रहेगी बादलों की आवाजाही

यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ (WD) का स्पष्ट प्रभाव जल्द नजर आएगा। इससे आसमान में बादलों की आवाजाही दिखेगी। वीकेंड और उसके बाद बादलों का स्पष्ट प्रभाव नजर आएगा। हालांकि, इसके बाद बादल छंटने लगेंगे। वहीं, दशहरे के मौके पर प्रदूषण काफी कम दर्ज हुआ। हवाओं के चलने की वजह से सुबह से ही प्रदूषण का स्तर कम रहा था। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि आने वाले तीन दिन में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Tags:    

Similar News