Lucknow Ka Mausam 22 July 2023: लखनऊ में आज खिली धूप से बढ़ेगी तपिश, इस दिन से बदलेगा मौसम, फिर होगी मानसूनी बरसात

Lucknow Ka Mausam 22 July 2023: लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मानसून की सक्रियता फिर दिखेगी। राजधानी में भी जल्द झमाझम बारिश की संभावना जाहिर की जा रही है।

Update: 2023-07-22 01:34 GMT
लखनऊ में खिली धूप से बढ़ी तपिश (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 22 July 2023: सावन में बारिश तरसाने लगी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य जिलों में भी बरसात का दौर थम गया है। बारिश के थमते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खिली धूप ने चिपचिपी गर्मी और उमस को बढ़ाया है। मौसम विभाग संकेत दे रहा है कि आगामी कुछ दिन अभी ऐसे ही रहने वाले हैं। हफ्ते भर से लखनऊ में वर्षा की एक बूंद नहीं गिरी है। कहां तो सावन में झमाझम बारिश हुआ करती थी, मगर इस बार सूखा-सूखा ही जा रहा है।

लखनऊ सहित पूर्वांचल और पश्चिम यूपी के जिलों में भी कमोबेश यही हालात हैं। बारिश न होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग 23-24 जुलाई से कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात की संभावना जाहिर कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन बारिश की संभावना कम ही है। ऐसे में तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लखनऊ में शनिवार को भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

लखनऊ का आसमान साफ, बढ़ी तपिश

लखनऊ में शनिवार (22 जुलाई) को तपिश बरकरार रहेगी। आसमान पूरी तरह साफ रहने से खिली धूप लोगों को परेशान करेगी। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि, दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। पुरवइया हवाएं थोड़ी राहत देंगी, लेकिन उमस में वृद्धि भी होगी। 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता में पहले की तुलना में कमी आयी है।

जानें कब से होगी मानसूनी बारिश?

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, 'रविवार से मौसमी बदलाव देखने को मिलेगा। 23 जुलाई को हल्की बरसात होगी। 24 जुलाई से प्रदेशभर में फिर से रिमझिम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। लखनऊ में भी अगले हफ्ते मानसून बरसने का अनुमान है। प्रदेश भर में एक बार फिर जमकर मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान है। मो. दानिश ने कहा, शनिवार को गर्मी और तेज उमस लखनऊ वासियों को परेशान कर सकती है।'

अगले हफ्ते झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक वेस्ट और ईस्ट यूपी में एक-दो जगह पर बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले दो हफ्ते तक तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिम के अधिकांश जिलों में अगले सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नजर आ रही है।

Tags:    

Similar News