Lucknow News: फिटनेस के प्रति जागरुक करने के लिए हुआ मेनिया सम्मान समारोह, मैराथनर हुए सम्मानित

संडिगो सेवा समिति की अध्यक्ष अर्चना ने कहा कि इंसान का स्वस्थ शरीर ही उसके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति उसका शरीर ही होता है। इंसान अपना स्वास्थ्य स्वयं ही बनाता है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-02-25 14:45 GMT

Lucknow News: मैराथनरों को सम्मानित करने के लिए मेनिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह रविवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में हुआ। जिसमें शहर के मैराथनरों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री की ओर से शुरु किए गए फिट इंडिया कार्यक्रम से प्रभावित होकर किया गया।

इंसान की सबसे बड़ी संपत्ति है शरीर

मेनिया सम्मान समारोह में संडिगो सेवा समिति की अध्यक्ष अर्चना ने कहा कि इंसान का स्वस्थ शरीर ही उसके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति उसका शरीर ही होता है। इंसान अपना स्वास्थ्य स्वयं ही बनाता है। हम सभी को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए। शहर के मैराथनरों को प्रोत्साहित करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

देश का नाम रोशन करें युवा मैराथनर

संडिगो सेवा समिति की अध्यक्ष के मुताबिक इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना था। साथ ही इसके जरिए उभरते हुए मैराथनरों को भी प्रोत्साहित करना रहा। जिससे उभरते हुए मैराथनर ओलंपिक जैसै खेलों में मौराथन श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतकर अपना और भारत देश का नाम रोशन कर सकें।

कश्मीर से दिल्ली तक दौड़ने वाले मैराथनर सम्मानित

मेनिया सम्मान समारोह में संडिगो सेवा समिति की अध्यक्ष अर्चना ने कहा कि युवाओं को मैराथनरों से प्ररणा लेने की जरुरत है। इस समारोह में जिन मैराथनरों को सम्मानित किया गया वे 42 किलो मीटर मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और कुछ विजेता भी रहे हैं। समारोह में सम्मानित होने वालों में मुख्य रुप से द ग्रेट इंडिया रन में दौड़ने वाले अरुण मिश्रा और अंजलि चौरसिया रहे। जिन्होंने दस दिनों के अंदर कश्मीर से दिल्ली तक दौड़ लगाई थी। उन्होंने अपने द ग्रेट इंडिया रन के अनुभव भी साझा किए। इस सम्मान समारोह में मानव वर्मा मनिका, मोहित टंडन, मीनल, अमित सिंह, अमल कुमार, बजरंग सिंह, अशोक कुमार, अजीत सिंह, अमित सिंह, अमर, अनुराग केसरवानी, ब्रजेश यादव, बलविंदर कौर, देवेश पांडेय, देवेश दुबे, जयप्रकाश, करनैल सिंह, कुसुम, माया थापा, मनोहर, नूपुर सिंह, नूतन सिन्हा, अंशु मित्तल, हिमांशू मित्तल, रजनीश, प्रिया सिंह, पंकज, रजनी सिंह, शेखर चौरसिया, अमर, अमन, पूनम मोटवानी, शिखा और नम्रता पांडेय जैसे मैराथनरों को सम्मानित किया गया। यहां यूनिकॉर्न रनिंग ग्रुप, रनबाज रनर्स, अरुण पाठशाला, रनिंग टार्यिप जैसे शहर के कई मैराथन रनिंग ग्रुप के मैराथनर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News