Lucknow News: PGI में इलाज के लिए आ रहे मरीजों को मिलेंगी अधिक सुविधाएं, 50 करोड़ की धनराशि मंजूर

Lucknow News: चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल सुविधाओं के विकास के लिए 48.16 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-08-23 11:45 GMT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल सुविधाओं के विकास के लिए 48.16 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। इससे संस्थान के नौ विभिन्न विभागों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी है। 

इन विभागों की सुविधाएं होंगी बेहतर 

पीजीआई में चिकित्सा शिक्षा की सेवाओं को और बेहतर करने के लिए इस धनराशि का प्रयोग किया जाएगा।सरकार की ओर से मिली राशि में एनेस्थेसियोलॉजी विभाग को डेढ़ करोड़, कार्डियोलॉजी विभाग को नौ करोड़, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग को आठ crore 67 lakh, एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के 7.48 करोड़, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग को 2.32 करोड़, न्यूरॉलजी विभाग को 6 करोड़, न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग को 7 करोड़, पैथोलॉजी विभाग को 2.5 करोड़, रेडियोडायग्नोसिस विभाग को 1.5 करोड़ व अन्य सुविधाओं को 2.18 करोड़ रुपए की लागत से बेहतर किया जाएगा। 

रोगी देखभाल सेवाओं के लिए धन स्वीकृत

उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता दोहराई। विवरण साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि "यहां विभिन्न विभागों में रोगी देखभाल सेवाओं में सुधार और विस्तार के लिए धन स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा, कंप्यूटर जैसे परिचालन उपकरणों के लिए 2.18 करोड़ रुपये भी प्रदान किए गए।" प्रिंटर, टीवी, रेफ्रिजरेटर, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी और अन्य अस्पताल सेवाएं बेहतर होंगी।"

Tags:    

Similar News