Lucknow News: All Souls Day पर ईसाई समाज के लोगों ने पूर्वजों को किया याद, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Lucknow News: हर साल ईसाई समाज के लोग दो नवंबर को ऑल सोल्स डे मनाते हैं। इस साल ऑल सोल्स डे गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी राजधानी लखनऊ के निशातगंज स्थित ईसाई क़ब्रिस्तान में ऑल सोल्स डे मनाया गया।

Written By :  Shishumanjali kharwar
Update: 2023-11-02 12:44 GMT

ऑल सोल्स डे पर ईसाई समाज के लोगों ने पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: हर साल ईसाई समाज के लोग दो नवंबर को ऑल सोल्स डे मनाते हैं। इस साल ऑल सोल्स डे गुरुवार (2 नवंबर 2023) को मनाया जा रहा है। इस दिन ईसाई समाज लोग अपने पूर्वजों के कब्रिस्तान पर जाकर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी कब्र पर मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से उन्हें याद करते हैं।

हर साल की तरह इस वर्ष भी राजधानी लखनऊ के निशातगंज स्थित ईसाई क़ब्रिस्तान में ऑल सोल्स डे मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई समाज के लोगों ने अपने मृत परिजनों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिन परिवार वाले अपने मृत परिजनों के लिए दुआ भी करते हैं। ईसाई समाज के लोगों का मानना है कि ऑल सोल्स डे पर स्वर्ग में उपस्थित अपने पूर्वजों को याद करने से वह खुश होते हैं। इस दिन ईसाई चर्च में प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाता है।


क्यों मनाया जाता है ऑल सोल्स डे

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन को सबसे पहले क्लूनी के सेंट ओडिलो ने मनाया था। उन्हीं के माध्यम से मृतकों की स्मृति पहचानी गई। इसके बाद यह प्रथा पूरे पश्चिमी चर्च द्वारा मनाई जाने लगी और धीरे-धीरे यह प्रथा पूरे शहर में फैल गई।

ऑल सोल्स डे को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह त्योहार फ्रांस की देन है। इसे पहली बार 998 ई. में मनाया गया था। इसके बाद छोटे स्तर पर मनाया जाने वाला यह त्यौहार लगभग एक दशक के अंदर पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा और ईसाइयों के लिए यह बेहद खास दिन बन गया, जिसमें वे अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं।

Tags:    

Similar News