Lucknow News: इंदिरा नगर थाने में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस और वकीलों में नोकझोंक

Lucknow News: मकान पर कब्जा को लेकर दोनो में बहस हुई। वकीलों ने अपने क्लाइंट की जमीन बताकर काम रोक दिया था। पुलिस नें कागज दिखाने के लिए बोला तो वकीलों ने बवाल शुरू कर दिया।

Update: 2023-06-01 16:28 GMT
Indira Nagar police station (Photo-Social Media)

Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर थाने में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस व वकीलों में जमकर नोकझोक हुई। मकान पर कब्जा को लेकर दोनो में बहस हुई। वकीलों ने अपने क्लाइंट की जमीन बताकर काम रोक दिया था। पुलिस नें कागज दिखाने के लिए बोला तो वकीलों ने बवाल शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पुलिस और वकीलों में झड़प साफ दिखाई दे रहा है। एक वकील को दरोगा ने कनपटी पर हांथ रख के धक्का देते दिखाई दे रहा है। इसके बाद सभी वकीलों को बाहर निकाल दिया गया।

पुलिस और वकीलों में झड़प का यह पहला मामला नहीं है। दोनों मे आए दिन झड़प की सूचना मिलती रहती है। अभी हाल ही में पुराने हाईकोर्ट में पुलिसकर्मी और वकील आपस में भिड़ गए थे। महिला पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस विवाद में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। विवाद बढ़ता देख सैकड़ों की संख्या में वकील और पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। वकीलों ने पेशी पर आए बंदियों की गाड़ी रोक दी थी। करीब दो घंटे तक चले नोकझोंक के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया था। पुलिस अफसरों ने मामले को शांत कराने के लिए कुछ वकीलों के अभद्रता को नजरअंदाज किया। इसके बाद मामला धीरे-धीरे शांत हुआ।

Tags:    

Similar News