Lucknow University: दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरु, ऐसा बन रहा भव्य पंडाल, जानें क्या खास

Lucknow University: मेधावी विद्यार्थियों, उपाधि धारकों और विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही स्टेज को आकर्षक और सुंदर दिखाने के लिए अलग से निखारा जा रहा है। इसके लिए मंच सज्जा समिति ने अपना प्लान तैयार किया है।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-09-11 20:00 IST

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में 16 सितंबर को आयोजित होने वाले 67वें दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिसर के कला प्रांगण में समारोह के आयोजन को भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। तकरीबन एक हजार से 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था रखी गई है। मेधावी विद्यार्थियों, उपाधि धारकों और विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही स्टेज को आकर्षक और सुंदर दिखाने के लिए अलग से निखारा जा रहा है। इसके लिए मंच सज्जा समिति ने अपना प्लान तैयार किया है। जिसमें एलयू के लोगो की रंगोली, फूलों की सजावट समेत कई अन्य चीजें शामिल हैं। इसके अलावा दीक्षांत सप्ताह के तहत वाणिज्य विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, ललित कला, दर्शन शास्त्र विभाग समेत कई विभागों में कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक व खेलोत्सव का आयोजन हुआ।


रंगोली में ट्रिपल क्राउन लोगो को दर्शाया

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राम मिलन ने बताया कि एक छात्रा ने ट्रिपल क्राउन लोगो की रंगोली बनाई। जिसे सभी ने खूब सराहा। मेहंदी, रंगोली और खो खो प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन विभिन्न विभागों के 137 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मधु भाटिया, डॉ. अंकिता पांडे, डॉ. कल्पना शर्मा, डॉ. अनीता तिवारी और डॉ. पंकज मिश्रा रहे। कार्यक्रमों का सफल आयोजन डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आकृति जायसवाल और डॉ. ऋषि कांत ने किया।

भुज भूकंप पर भूवैज्ञानिक विश्लेषण किया

भूविज्ञान विभाग में कई शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वाद-विवाद, पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रस्तुति में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की वंशिका सिंह ने 2001 का भुज भूकंप विषय पर पोस्टर बनाया। इसमें गुजरात में आए विनाशकारी भूकंप और उसके भूवैज्ञानिक प्रभावों का विश्लेषण किया गया। साथ ही सूर्या त्रिपाठी टीम ने कट आउट क्लाइमेट चेंज, माविश लुबना टीम ने ग्लोफ समेत कई अन्य छात्रों ने रचनात्मक प्रस्तुति दी।


लडकों ने लिंग समानता पर बनाई रंगोली

एप्लाइड इकोनॉमिक्स विभाग ने लिंग समानता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता रखी। दो प्रतिभागियों वाले 13 समूहों ने समावेशिता और समानता को बढ़ावा देने वाले जीवंत डिजाइनों के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। खासतौर पर लड़कों की भागीदारी ने सभी सांस्कृतिक गतिविधियों में समान भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए रूढ़िवादिता को तोड़ा।

Tags:    

Similar News