UP Diwas 2024: यूपी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई, सीएम ने कहा-‘शुक्रिया’

UP Diwas 2024: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी है।

Update: 2024-01-24 06:22 GMT

यूपी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई (सोशल मीडिया)

UP Diwas 2024: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का धन्यवाद दिया है। आज ही के दिन उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई है। साल 1902 में यूपी की नींव यूनाइटेड प्रॉविंस ऑफ आगरा एंड अवध के पड़ी थी। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य राजनीतिक परिदृश्य से भी काफी अहम माना जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

यूपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर राज्य के सभी भाइयों एवं बहनों को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरती, यह प्रदेश असीम संभावनाओं और ऊर्जा से भरा हुआ है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ चुका है। हमारा यह प्रदेश और अधिक विकसित, समृद्ध और खुशहाल हो, यही मैं कामना करता हूँ।

Tags:    

Similar News