Ramadan 2024: लखनऊ में 11 मार्च को देखा जाएगा रमजान का चांद, जानें कब शुरू होगा माह-ए-रमजान

Ramadan 2024: मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के अनुसार रमजान का चांद 11 मार्च को देखा जाएगा।

Update: 2024-03-09 06:47 GMT

लखनऊ में 11 मार्च को देखा जाएगा रमजान का चांद (न्यूजट्रैक)

Ramadan 2024: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मस्जिदों और घरों में रमजान की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के अनुसार रमजान (Ramadan 2024) का चांद 11 मार्च को देखा जाएगा। चांद दिखने के बाद बाद कमेटियां रमजान की तारीख का ऐलान करेंगी।

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि 11 मार्च से ही मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। ऐशबाग ईदगाह में तरावी का इंतजाम किया गया है। 12 मार्च (मंगलवार) को पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में 07.45 बजे नमाज होगी। नमाज को लेकर मस्जिद में खास इंतजाम किये गये है। नमाज के बाद तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। अगले दिन 12 मार्च (मंगलवार) को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।

महिलाओं के लिए तरावीह के विशेष इंतजाम

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में महिलाओं के लिए तरावीह को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं। रमजान (Ramadan 2024) अल्लाह की इबादत का पाक महीना है। उन्होंने कहा कि रमजान (Ramadan 2024 Date) के पवित्र महीने में सभी को रोजाना अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। इस बार रमजान के महीने का पहला जुमा 15 मार्च को होगा। इस साल रमजान माह का पहला रोजा सबसे छोटा होगा। यह लगभग 13 घंटे 18 मिनट का ही होगा। वहीं सबसे लंबा रोजा आखिरी होगा। जोकि 14 घंटे 08 मिनट का होगा। पहले रोजे की सहरी सुबह 05.04 बजे पर की जाएगी और इफ्तार शाम 06.23 बजे पर होगा।

चांद नजर आते ही तरावीह की होगी शुरुआत

चांद नजर आने के बाद ही 12 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा। रमजान के पहले दिन से ही रोजा, नमाज, इबादत और तरावीह का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Tags:    

Similar News