SP-RLD: सपा और रालोद मिलकर लड़ेगें लोकसभा चुनाव, अखिलेश ने किया ट्वीट, आरएलडी 7 सीटों पर लड़ेगी

SP-RLD: आरएलडी के प्रवक्ता अनिल दुबे ने सपा व आरएलडी के गठबंधन के साथ सीटो के बंटवारे को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सपा ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के लिए 7 सीटे छोड़ी हैं।

Update: 2024-01-19 10:51 GMT

SP-RLD (सोशल मीडिया) 

SP-RLD: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। दोनों पार्टियां मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर दी। राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! गठबंधन के तहत आरएलडी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सात सिटें दी गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को रालोद का गढ़ माना जाता है और आरएलडी यहां की 12 सीटों पर सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन इतनी सीटों पर बात नहीं बन रही, क्योंकि बाकी सीटों पर कांग्रेस चुनावी ताल ठोकना चाहती है।

जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!

आरएलडी के प्रवक्ता अनिल दुबे ने सपा व आरएलडी के गठबंधन के साथ सीटो के बंटवारे को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सपा ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के लिए 7 सीटे छोड़ी हैं। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु समझौता हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल के लिये समाजवादी पार्टी ने 7 लोकसभा सीट छोड़ी हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चैधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद यह समझौता तय हुआ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि की है।

रालोद ने इन सीटों की मांग की

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को रालोद का गढ़ माना जाता है और आरएलडी यहां की 12 सीटों पर सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन इतनी सीटों पर बात नहीं बन रही, क्योंकि बाकी सीटों पर कांग्रेस चुनावी ताल ठोकना चाहती है। आरएलडी द्वारा कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और बागपत सीटों की मांग की गई। आरएलडी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कुल 403 सीटों में से 33 पर चुनाव लड़ी था और 2.85 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। खतौली उपचुनाव में एक जीत के साथ आरएलडी के विधायकों की संख्या 9 हो गई है।

Tags:    

Similar News