Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन, मंत्रोच्चार संग पखारे पांव

Lucknow News: कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं के पांव पखारने के उपरांत उन्हें चुनरी, माला, व तिलक किया।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-10-04 20:00 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन किया। यहां यूपी महिला कांग्रेस की नेताओं ने कन्याओं का श्रंगार भी किया।


प्रदेश अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन

मॉस एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से शुक्रवार को कन्य पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा नवरात्रि के दूसरे दिवस पर नवदुर्गा स्वरूप नौ कन्याओं एवं एक बटुक का पूजन अर्चन किया गया। कन्या पूजन कार्यक्रम में परम्पराओं का अनुसरण करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा शास्त्रोक्त विधि से कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।


मंत्रोच्चार संग प्रदेश अध्यक्ष के पांव पखारे

कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं के पांव पखारने के उपरांत उन्हें चुनरी, माला, व तिलक किया। यहां उपस्थित उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की नेताओं ने कन्याओं का श्रृंगार भी किया तत्पश्चात कन्याओं को भोजन, उपहार तथा दान दक्षिणा देकर उनकी आरती उतारी गई। पूजा अर्चन कार्यक्रम का कार्य ओम प्रकाश शास्त्री के आर्यावर्त में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, उप्र कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पाण्डेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी सोनू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, डॉ. सुधा मिश्रा, सुशीला शर्मा, सिद्धि श्री, अनामिका यादव, संजय सिंह, विभा त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, डॉ. रिचा कौशिक, शिफा अहमद, सरिता यादव, बबिता आर्य, अनिल शुक्ला, उमर खान, आलेख पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, संजीव सिंह, मेहताब जायसी, वीरेन्द्र यादव, राजमणि शुक्ला, अजंनी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News