Lucknow University: टेक फेस्ट 'प्रिज्म-2024' में छात्र दिखाएंगे हुनर, दो दिन होंगी कई प्रतियोगिताएं

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय टेक फेस्ट 'प्रिज्म-2024' फेस्ट का आयोजन होगा। जिसमें छात्र-छात्राएं इनोवेशन और कोलैबोरेशन दिखाएंगे। एलयू में फेस्ट आठ अप्रैल को शुरू होगा।;

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-03-21 21:01 IST

टेक फेस्ट 'प्रिज्म-2024' में छात्र दिखाएंगे हुनर, दो दिन होंगी कई प्रतियोगिताएं: Photo- Newstrack

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय टेक फेस्ट 'प्रिज्म-2024' फेस्ट का आयोजन होगा। जिसमें छात्र-छात्राएं इनोवेशन और कोलैबोरेशन दिखाएंगे। एलयू में फेस्ट आठ अप्रैल को शुरू होगा।

कुलपति ने लांच किया पोस्टर

एलयू के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय की ओर से इंटर कॉलेजिएट टेक फेस्ट 'प्रिज्म-2024' का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने गुरुवार को 'प्रिज्म-2024 का पोस्टर लांच किया। संकाय के डीन प्रो. एके सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. संगीता साहू और प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय भी यहां मौजूद रहे। इस मौके पर ब्रोशर और सत्र 2023-24 के प्लेसमेंट ब्रोशर का भी अनावरण किया। कुलपति के मुताबिक “प्रिज्म-2024“ में विद्यार्थी कई चीज सीख सकेंगे। यह फेस्ट छात्रों के लिए इनोवेशन और कोलैबोरेशन का समागम होगा। दो दिवसीय टेक फेस्ट में विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल, इनोवेशन और हेल्दी कंपटीशन के लिए प्रेरित किया जाएगा। छात्रों को कोडिंग स्किल्स, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स, प्रोग्रामिंग चैलेंजर्स जैसी स्किल्स दिखाने का अवसर मिलेगा।


'रोबो वार' और 'रोबो रेस' जैसी प्रतियोगिताएं होंगी

टेक फेस्ट में आठ और नौ अप्रैल को कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यहां मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों से कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिन विद्यार्थियों को रोबोटिक में रुचि है। उनके लिए 'रोबो वार' और 'रोबो रेस' प्रतियोगिताएं होंगी। कॉम्पिटेटिव प्रोग्रामिंग के लिए एल्गोरिथमिक अरेना प्रतियोगिता होगी। फेस्ट में कोड के सिंटेक्स और लॉजिक एरर्स सही करने के लिए बग-ठग कॉन्टेस्ट होगा। बिगनर्स के लिए 'कोड मेष' और साइबर सिक्योरिटी में 'कैप्चर द फ्लैग' प्रतियोगिता आयोजित होंगी। ग्रीन बिल्डिंग का प्लान बनाने के लिए 'ग्रीन बिल्डिंग ड्राइंग', मजबूत ब्रिज बनाने के लिए 'बिल्ड दि ब्रिज' समेत कई रोचक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' होगी। जिसमें खराब वस्तुओं से काम के सामन बनाने होंगे। इसके अलावा भी यहां कई अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं होंगी।

Tags:    

Similar News