Swachhta Abhiyan 2023: आशियाना में मनाया गया स्वच्छता अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Lucknow News: ‘कचरा मुक्त भारत‘ कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर साफ-सफाई किए और लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-10-01 12:19 GMT

Swachhta Abhiyan 2023 (Pic:Newstrack)

Lucknow News: सच्चिदानंद वैदिक एवं जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को लखनऊ के आशियाना में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। यह अभियान ‘कचरा मुक्त भारत‘ कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर साफ-सफाई किए और लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।

आपकों बता दें कि इस बार की गांधी जयंती का थीम ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ‘ है, जिसका उद्देश्य सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। श्री सच्चिदानंद वैदिक एवं जन कल्याण संस्था पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा के प्रति समर्पित है। संस्था सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने में सदैव तत्पर रहती है।

लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

‘‘एक तारीख, एक घंटा‘‘ अभियान के तहत बापू को स्वच्छांजलि देने के लिए क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर सफाई अभियान चलाए गए, जिनमं बड़ी संख्या में संस्था के लोगों ने प्रतिभाग किया। अभियान के तहत पार्कों, सड़कों सहित बाजारों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां साफ-सफाई किया गया। दरअसल, स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राजधानी में विभिन्न स्थानों पर गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पौधों की सफाई और निराई गुड़ाई भी की गई। साथ ही स्थानीय लोग भी अभियान में हिस्सा लिया। इस प्रकार यह कार्यक्रम पूज्य बापू महात्मा गांधी जी के प्रति स्वच्छाअंजलि के रूप मे समर्पित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें।

Tags:    

Similar News