Loksabha Elections: UP में घटी महिला सांसदों की संख्या, अब सदन में BJP नहीं SP की सांसदों का रहेगा शोर

Loksabha Elections: उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के बाद संसद पहुंचने वाली महिला सांसदों की संख्या पहले से कम हो गई है। जिससे महिलाओं के प्रतिनिधित्व भी कमी हुई है। पिछले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 11 महिलाएं संसद पहुंची थी। इनमें आठ महिला सांसद भाजपा के टिकट पर जीती थीं। इस बार संसद पहुंचने वाली कुल महिलाओं की संख्या सात ही है।

Update: 2024-06-09 04:30 GMT

Loksabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस बार चुनावों के बाद संसद में उत्तर प्रदेश की महिलाओं की आवाज पहले से कम सुनाई पड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के एनडीए गठबंधन से दो जबकि समाजवादी पार्टी से पांच महिला सांसद चुनी गई हैं। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी ने 11 महिलाओं को लोकसभा भेजा था।

संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम 

उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के बाद संसद पहुंचने वाली महिला सांसदों की संख्या पहले से कम हो गई है। जिससे महिलाओं के प्रतिनिधित्व भी कमी हुई है। पिछले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 11 महिलाएं संसद पहुंची थी। इनमें आठ महिला सांसद भाजपा के टिकट पर जीती थीं। इस बार संसद पहुंचने वाली कुल महिलाओं की संख्या सात ही है। जिनमें पांच समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रहीं। जबकि दो महिला सांसद भाजपा गठबंधन से हैं। 

इकरा हसन और प्रिया सरोज की खूब हो रही चर्चा

लोकसभा चुनाव 2024 में पिछली बार की अपेक्षा स्थिति बिल्कुल उलट है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर मचलीशहर से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज महज 25 वर्ष की हैं। वह सबसे कम उम्र में सांसद बनी हैं। बता दें कि प्रिया सरोज सपा के पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। इस चुनाव में कैराना से चुनाव लड़ रही इकरा हसन की जीत की खूब चर्चा हो रही है। वह कैराना विधायक नाहिद हसन की बहन हैं। इकरा 27 वर्ष की उम्र में कैराना की सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार को हराकर जीत दर्ज की है। 

रिकॉर्ड वोटों से जीतींं डिंपल यादव 

समजावादी पार्टी की महिलाओं ने इस चुनाव में परचम लहराया है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली रुचि वीरा ने भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार को हराया है। बांदा से सपा ने कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल को सपा ने मैदान में उतारा था। वह भी अपनी सीट जीतने में सफल रहीं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जयवीर सिंह को रिकॉर्ड मतों से हराया है। वहीं मथुरा से दो बार की सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर जीतने में कामयाब रहीं। मिर्जापुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल जीतनेमें सफल हुई। 


Tags:    

Similar News