Lucknow University: एलयू की तीन महिलाएं पुरस्कृत, प्रतियोगिता में मिलेट्स से बनाए व्यंजन

Lucknow University: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजभवन की ओर से शुक्रवार को श्री अन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को मोटे अनाज से चार श्रेणियों में व्यंजन बनाने थे। इस प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय की तीन महिलाओं ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-01-27 17:22 GMT

एलयू की तीन महिलाएं पुरस्कृत, प्रतियोगिता में मिलेट्स से बनाए व्यंजन श्री अन्न प्रतियोगिता: Photo- Newstrack

Lucknow University: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजभवन की ओर से शुक्रवार को श्री अन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को मोटे अनाज से चार श्रेणियों में व्यंजन बनाने थे। इस प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय की तीन महिलाओं ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए। विश्वविद्यालय की कुल 12 महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

चार श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता

राजभवन की ओर से आयोजित श्री अन्न प्रतियोगिता में अलग-अलग विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और सरकारी विभागों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिलाओं को श्री अन्न से व्यंजन बनाने थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजभवन में किया गया। जिसमें लगभग 146 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रतियोगिता को चार वर्गों में बांटा गया था। जिसमें बालक वर्ग, गर्भवती महिलाएं, युवावस्था वर्ग और वृद्धावस्था वर्ग श्रेणियां थी। प्रतिभागियों को बच्चों के लिए, गर्भवती महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए और वृद्ध लोगों के लिए श्री अन्न से व्यंजन बनाने थे।


मिलेट्स से बनाई इडली और लड्डू

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की डॉ. अर्चना सिंह ने युवावस्था वर्ग में प्रथम और प्राणीशास्त्र विभाग की डॉ. अमिता कनौजिया ने वृद्धावस्था वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के 12 प्रतिभागियों में से 3 को पुरस्कार मिले। जिनमें डॉ. देविना सहाय, डॉ. अमिता कनौजिया, डॉ. अर्चना सिंह रहीं। प्रथम पुरस्कार पाने वाली डॉ. अर्चना ने कोदो मिलेट्स से हल्की-फुल्की इडली का साउथ इंडियन प्लैटर बनाया था। प्रतियोगिता में डॉ. अमिता कनौजिया ने विभिन्न प्रकार के मिलेट्स से लड्डू बनाए।

यहां अन्य प्रतिभागी महिलाओं ने मिलेट्स से पिज़्ज़ा, पानी के बताशे, कचौड़ी, अप्पे, केक, पेस्ट्री, हल्वा, सूप जैसे कई व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण पानी पुरी रहा जिसमें कीवी का पानी और स्प्राउट की फिलिंग थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी प्रतियोगियों से उनके व्यंजन के बारे में विस्तार से पूछा, उनके गुण एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को मिलेट्स से भरा थैला उपहार स्वरूप प्रदान किया।

Tags:    

Similar News