Lucknow News: लखनऊ में बारिश का कहर, खुली नगर निगम की पोल, सड़क में धंस गया ट्रक

Lucknow News: राजेंद्रनगर में सुबह हुई बारिश के चलते एक ट्रक सड़क में धँस गया। काफी घंटों की मशक्कत के बाद ही ट्रक को निकाला जा सका।

Update: 2023-06-30 09:13 GMT
सड़क में धंस गया ट्रक ( आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है। कहीं सड़कें धंस रही हैं तो कहीं सीवर चोक हो रहे हैं। मानसून की इस पहली बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोल दी है। वहीं, राजेंद्रनगर में सुबह हुई बारिश के चलते एक ट्रक सड़क में धँस गया। काफी घंटों की मशक्कत के बाद ही ट्रक को निकाला जा सका।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही ट्रक इस सड़क से गुजर रहा था वैसे ही सड़क धंस गई और ट्रक फंस गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीमें पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

मानसून से पहले नगर निगम अक्सर यह दावा करता है कि बारिश से जल जमाव नहीं होगा, सीवर की सफाई हो गई है। सड़कों पर जल जमाव नहीं होगा। नगर निगम के इन तमाम दावों की पोल मानसून की पहली बारिश ने ही खोल कर रख दिया है। अभी तो ये शुरुआत है आगे पूरी बरसात बाकी है। अब नगर निगम क्या तरकीब अपनाएगा ताकि लोगों को बारिश से परेशानियों का सामना न करना पड़े।

वहीं अब स्कूल भी खुलने वाले हैं। ऐसे में बारिश होने पर सड़कों पर जल भराव से बच्चों को परेशानियां होंगी। जल जमाव से कई बीमारियां भी पनपेंगी। अब यह तो समय ही बताएगा कि नगर निगम इसके लिए क्या तैयारियां कर रहा है। शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। पीजीआई, गोमतीनगर, आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज, जानकीपुरम सहित शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News