Lucknow University: विवेकानंद द्वार के नाम से जाना जाएगा मुख्य द्वार, कल राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

Lucknow University: कुलपति की इस अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है। गेट नंबर तीन को मुख्य द्वार में तब्दील कर दिया गया है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-11 06:25 GMT

LU Vivekananda Gate inauguration (photo: social media )

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बनकर तैयार हो गया है। कल इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (UP Governor Anandiben Patel) करेंगी। नवनिर्मित मुख्य द्वार का नाम विवेकानंद द्वार (LU Vivekananda Gate) रखा गया है। इसके साथ ही नवनिर्मित गोमती और सरयू अपार्टमेंट का भी लोकार्पण किया जाएगा।

राज्यपाल कल करेंगी उद्घाटन

एलयू के मुख्य द्वार का उद्घाटन कल होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (UP Governor Anandiben Patel) उद्घाटन समारोह में अतिथि रहेंगी। कुलपति इस अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है। गेट नंबर तीन को मुख्य द्वार में तब्दील कर दिया गया है। नए मुख्य द्वार को विवेकानंद द्वार (Vivekananda Gate) के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि अभी तक गेट नंबर एक यानी भाऊराव देवरस द्वार एलयू का मुख्य द्वार था। सभी इसी द्वार से प्रवेश करते थे। लेकिन अब विवेकानंद द्वार से प्रवेश मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के मुताबिक कर्मचारियों के लिए बने गोमती व सरयू अपार्टमेंट भी बनकर तैयार हैं। राज्यपाल कल इसका लोकार्पण करेंगी।

अब विवेकानंद द्वार होगा मुख्य द्वार

कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए। इस बैठक में मुख्य द्वार ने नए नाम पर भी मुहर लगी। गेट नंबर तीन से बदले गए मुख्य द्वार को विवेकानंद द्वार नाम दिया गया है। इस बैठक में कुलपति के साथ रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी और प्रो. केया पांडेय मौजूद रहे। यह भी तय किया गया कि मुख्य द्वार के उद्घाटन के साथ दो नए अपार्टमेंट का भी लोकार्पण होगा।


नवनिर्मित अपार्टमेंट का भी होगा लोकार्पण

लखनऊ विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए नए अपार्टमेंट बनाए गए हैं। नवनिर्मित गोमती और सरयू अपार्टमेंट का भी लोकार्पण कल राज्यपाल करेंगी। एलयू के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोमती अपार्टमेंट नौ मंजिल का बना है। जिसमें 36 फ्लैट हैं। वहीं चार मंजिला सरयू अपार्टमेंट में 14 फ्लैट हैं। इनमें से फ्लैट कर्मचारियों को आवंटित किए जाएंगे।



Tags:    

Similar News