Lucknow News: जिया उल हक बना जय! पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, गिरफ्तार

Lucknow News: जिया उल हक नामक युवक ने अपना नाम जय बताकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-20 04:00 GMT

Lucknow News (Pic: Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिया उल हक नाम के युवक ने खुद को जय बताकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया। धर्म छिपाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया फिर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जिया उल हक को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव

आरोपी ने युवती के नशे में होने का फायदा उठाया। दुषकर्म करने के साथ ही उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी लिए। इसी के बल पर वह युवती को ब्लैकमेल करता रहा। डर के चलते युवती ने किसी से कुछ नहीं कहा। युवती ने आरोपी से शादी की बात की। इसपर वह टालमटोल करता नजर आया। शादी का दबाव बनने पर उसने अपना सही नाम और धर्म बताया। इसके बाद शादी करने के लिए उसने युवती पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिया उल हक की हरकतों से परेशान युवती ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया। बीते रविवार को पुलिस ने कुकरैल बंधे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में रहने वाली युवती की दो साल पहले मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में ड्राइवर की नौकरी करने वाले बाराबंकी के रामनगर निवासी जियाउलहक से मुलाकात हुई। उस वक्त उसने अपनी पहचान छिपाई। जिया उल हक ने अपना नाम जय बताया। धीरे-धीरे युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी उकसाया। युवती का आरोप है कि जिया उल हक ने उसके नशे में होने का फायदा उठाया। दुष्कर्म के साथ ही उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी लिए। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Tags:    

Similar News