Fatehpur News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे

Fatehpur News: फतेहपुर में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Report :  Ramchandra Saini
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-20 10:28 GMT

फतेहपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग

Fatehpur News: फ़तेहपुर (Fatehpur news) के अमौली कस्बे (amauli village) में आज दर्दनाक घटना हुई है। यहां खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर (gas cylinder fire) में आग लग गई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार कर घर भेज दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की बताई जा रही है। चांदपुर थाना (Chandpur Police Station) के अंतर्गत अमौली कस्बे में रहने वाले सुरेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार निवासी के घर में बच्चे का छठी का कार्यक्रम (child sixth program) था। अगले दिन खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक ही परिवार के 5 सदस्य और एक बकरी बुरी तरह से झुलस गए। पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। वहीं, सभी घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे

मामले में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने से परिवार के पांच लोग झुलसे थे, जिसमें एक बकरी भी जल गई है। सभी लोगों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद घर जाने दिया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस घटनासथ्ल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें । हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News