Fatehpur News: मंत्री धर्मवीर प्रजापति का अखिलेश पर हमला, लखीमपुर खीरी में धान जलाने वाली घटना का जल्द होगा खुलासा

Fatehpur news hindi today: राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

Report :  Ramchandra Saini
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-26 16:42 GMT

राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति (फोटो- न्यूजट्रैक)

Fatehpur news hindi today: फ़तेहपुर जिले में आये प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति (Minister Dharmaveer Prajapati) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोलते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में धान जलाने वाली घटना का जल्द होगा खुलासा होगा और इसकी सच्चाई जनता के बीच जल्द सामने आयेगी। प्रजापति सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

आपको बता दें कि अखिलेश द्वारा दिए गए बयान कि किसानों को धान का सही मूल्य न मिलने के कारण किसान अपना धान जला रहे हैं। इस बयान पर राज्य मंत्री ने कहा की लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में किसानों द्वारा धान जलाये जाने के मामले में सब कुछ सामने आ जाएगा, इस मामले को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है और इस घटना लेकर और भी सच सामने वाला है और 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं क्योंकि 2022 में अखिलेश को सत्ता आती नहीं दिख रही  (Akhilesh Yadav par hamala) और बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाएगी।

राज्य मंत्री ने कहा आप आंकड़ा उठाकर देख लीजिये की सबसे ज्यादा खरीद चाहे धान की हो, चाहे गेहूं की हो हमारी सरकार ने ज्यादा खरीदारी की और रोडों के माध्यम से हम सीधा मंडियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे किसान को लाभ मिल रहा है।

किसानों की आय दोगुना करने के सवाल पर राज्यमंत्री के बिगड़े बोल

प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक लक्ष्य दिया था कि किसानों की आय दोगुना हो जायेगी और गरीबों का आवास बन जायेगा। लेकिन हम चुनाव बाद योजना बना रहे हैं कि किसानों की आय दोगुना हो जाये। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में रोज दंगा होता था। लेकिन योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की साढ़े चार साल की सरकार में एक भी दंगा नहीं क्योंकि दंगा करने वाले जेल में हैं। प्रदेश में पहले से कानून व्यवस्था ठीक है। क्राइम का ग्राफ काम है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News