Fatehpur News: धान खरीद में धांधली की शिकायत पर डीएम ने 17 क्रय केंद्रों के खिलाफ दिए जांच के आदेश

Fatehpur News: जिले में 7660 किसानों से 49 हजार 408 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

Report :  Ramchandra Saini
Published By :  Monika
Update: 2021-12-22 08:37 GMT

धान खरीद में धांधली की शिकायत (photo : social media )

Fatehpur News:  सरकारी धान खरीद (dhan kharid dhandli) धांधली की शिकायत पर डीएम अपूर्वा दुबे ने 17 धान क्रय केंद्रों की जांच के आदेश दिये हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले में 6 एजंसियों के माध्यम से कुल 82 क्रय केंद्र (82 kray kendra) बनाए गए हैं। जिसमें इस बार धान खरीद (dhan kharid) का लक्ष्य एक लाख अठावन हजार मीट्रिक टन दिया गया है।

जिसके सापेक्ष जिले में 7660 किसानों से 49 हजार 408 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं इस बार किसानों के मोबाइल पर आधार नंबर लिंक (aadhar number link) होने से धान खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है। जिससे बिचौलियों का वर्चस्व खत्म हो सका है।

केंद्र केंद्रों पर खरीद की जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि धान खरीद के लिए किसानों को पंजीकृत (registered) किया गया है। धान क्रय केंद्रों पर कोविड नियमों  (covid rules) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोविड नियमों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

किसानों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (online payment) से सीधे किसानों के खातों ( farmers accounts) में किया जा रहा है। जिससे किसानों को भुगतान संबंधित होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके। वहीं 17 धान क्रय केंद्रों में किसानों द्वारा धान खरीद में घपलेबाजी व बिचौलियों की शिकायत डीएम से करने पर जांच बैठाई गई।

धान खरीद के मामले में बिंदकी मंडी सबसे आगे

बता दें कि जिले में धान खरीद के मामले में बिंदकी मंडी सबसे आगे है। क्योंकि यहां के व्यापारी मंडी में हावी रहते हैं और कई राज्यों के बड़े व्यापारी यहां डेरा डाले हैं। लेकिन किसानों की शिकायत बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती सिर्फ जांच चलती रहती है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021


Tags:    

Similar News