Pushpraj Jain IT Raid: जानें कौन हैं 'परोपकारी' पुष्पराज जैन, जिनके यहां पड़ा है इनकम टैक्स रेड? 'समाजवादी इत्र' बांटकर आए थे सुर्खियों में

Mlc pushpraj jain it raid in Kannauj: पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं। उन्होंने बीते दिनों पार्टी कार्यालय में 'समाजवादी इत्र' बांटा था। याद कीजिए जब कानपुर में पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग छापेमारी कर रही थी तब पुष्पराज जैन का नाम भी सुर्खियों में रहा था।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-12-31 06:37 GMT

Mlc Pushpraj Jain IT Raid in Kannauj: कन्नौज में इत्र व्यापारियों के यहां छापेमारी का सिलसिला जारी है। पहले, 'धनकुबेर' पीयूष जैन (Piyush Jain) पर कार्रवाई के बाद अब इनकम टैक्स विभाग (income tax department) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एमएलसी (MLC) पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) उर्फ पम्मी जैन (Pammi Jain) के ठिकानों पर छापा मारा है। दिलचस्प बात ये है, कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज ही कन्नौज (Kannauj) में प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) करने वाले हैं।

बता दें, कि पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं। उन्होंने बीते दिनों पार्टी कार्यालय में 'समाजवादी इत्र' (samajwadi perfume) बांटा था। याद कीजिए जब कानपुर में पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग छापेमारी कर रही थी तब पुष्पराज जैन का नाम भी सुर्खियों में रहा था। कोतवाली सदर स्थित पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आज सुबह 7 बजे से ही छापेमारी जारी है। उनके आवास के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। ताकि, कार्रवाई में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

पुष्पराज जैन के घर, दफ्तर सहित 50 ठिकानों पर तलाशी

सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के बारे में बताया जाता है, कि वो समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम पुष्पराज जैन के घर, दफ्तर सहित 50 ठिकानों पर तलाशी जारी रखे हुए हैं। अखिलेश यादव का आज कन्नौज यात्रा के दौरान पम्मी जैन के घर जाने का भी कार्यक्रम था। गौरतलब है, कि अखिलेश यादव ने पिछले महीने 9 नवंबर को 'समाजवादी इत्र' लांच किया था। पम्पी जैन जो वर्तमान समय में सपा एमएलसी हैं, उन्होंने इत्र तैयार कराया था। अखिलेश यादव के साथ आज पम्पी जैन प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ रहने वाले थे।

कौन हैं पुष्पराज जैन (Kaun Hain Pushpraj Jain)

पुष्पराज जैन के बारे में आपको मीडिया में काफी ढूंढने पर भी कोई विशेष जानकारी नहीं मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60 वर्षीय पुष्पराज जैन या पम्मी जैन की कन्नौज में एक 'परोपकारी शख्स' की छवि है। पुष्पराज जैन का एक पेट्रोल पंप है। एक कोल्ड स्टोरेज भी है। वर्ष 2016 में दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। पुष्पराज जैन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कन्नौज के स्वरूप नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है।

दरअसल, इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर छापेमारी का मामला गरमाने के बाद सियासत तेज हो गई थी। एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। वहीं, अखिलेश यादव ने पीयूष जैन को बीजेपी का ही आदमी बता दिया था। अखिलेश यादव ने पीयूष जैन पर छापेमारी के मामले को एकदम नया मोड़ देते हुए कहा था, 'वो छापा मारना चाहते थे इत्र वाले के यहां, उसका नाम था पुष्पराज जैन। इनका नाम था पीयूष जैन। लगता है डिजिटल इंडिया की गलती हो गई। पुष्पराज जैन की जगह पीयूष जैन आ गए।' लेकिन आज की कार्रवाई के बाद लगता भी यही है। 

Tags:    

Similar News