Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम आज अयोध्या में, रामलला के किए दर्शन

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए।

Update: 2023-04-09 10:08 GMT
अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे व कई अन्य नेता ( सोशल मीडिया)

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज यानि की रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या आए हैं। सीएम और डिप्टी सीएम के अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए।

रामलला के दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है। वहीं सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के ऊपर से सभी संकट दूर हो जाएं। महाराष्ट्र की जनता सुखी हो जाए। रामलला के दर्शन करके बहुत खुशी मिली है।

जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक सीएम एकनाथ शिंदे सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या के राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां शिवसैनिक उनका स्वागत करेंगे। रोड शो करते हुए एकनाथ शिंदे का काफिला पंचशील होटल पहुंचेगा। सीएम एकनाथ शिंदे 12 बजे भगवान श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे। 12 बजकर 30 मिनट पर निर्मामाधीन श्रीराम मंदिर का निर्णाण कार्य देखेंगे। इसके बाद 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट तक पंचशील होटल में रहेंगे। 2 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। तीन बजे होटल से लक्ष्मण किला जाएंगे। 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक लक्षमण किला में सतों और महंतों से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार बजे लक्ष्मण किला से होटल पहुंचेगे। जिसके बाद शिंदे 6 बजे सरयू तट पर महाआरती में शामिल होंगे। इसके बाद शिंदे 7 बजकर 5 मिनट पर अयोध्या के कार में बैठकर राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

रामनगरी की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अयोध्या पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रामनगरी में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। यह सभी मजिस्ट्रे अलग अलग बिंदुओं पर तैनात रहेंगे।

Tags:    

Similar News