जालौन में अराजकतत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के जालौन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। यह प्रतिमा गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित थी। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को इतनी बुरी तोड़ा है कि प्रतिमा से महात्मा गांधी का सिर टूटकर अलग हो गया।

Update: 2023-04-26 13:06 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जालौन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। यह प्रतिमा गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित थी।मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को इतनी बुरी तोड़ा है कि प्रतिमा से महात्मा गांधी का सिर टूटकर अलग हो गया।

यह भी पढ़ें...जितेंद्र सिंह बोले, कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा की वजह से बंटा देश, ये थ्योरी हो गई फेल

इस घटना की सूचना के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने घटना की जांच कराने की मांग की और कहा कि इसके साथ बापू की नई प्रतिमा को स्थापित कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

यह भी पढ़ें...नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को यहां मिली जगह, मोदी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

एसपी अवधेश सिंह ने कहा कि मूर्ति को फिर से स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के छज्जे पर गांधी प्रतिमा स्थापित है। वर्ष 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

यह भी पढ़ें...ब्राजील: हॉस्पिटल में लगी आग, 11 मरीज़ आग में झुलसे

गुरुवार रात कुछ अराजक तत्वों ने कॉलेज की छत की पर चढ़कर प्रतिमा के ऊपरी हिस्से को तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह चौकीदार अवधेश कुमार की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो उसने प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल को सूचना दी। प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक पहुंचे तो छत पर सिर पड़ा मिला।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिनों पहले उप्र में बाबासाहेब अम्बेडकर जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधीजी की मूर्ति को तोड़ा गया। मूर्ति तोड़ने वाले कायरों, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है कि रात के अंधेरे में छिपकर तुम देश के महापुरुषों का अपमान करने की कोशिश करते हो? मूर्तियों पर हमला करके इन महापुरुषों की महानता का एक अंश भी तुम हिला-डुला नहीं सकते।

Tags:    

Similar News