Mahoba Crime News: पेड़ से लटका मिला लापता किशोर का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Mahoba Crime News: जनपद में बीती शाम घर से लापता हुए 14 वर्षीय एक किशोर का शव पहाड़ पर लगे पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।

Report :  Imran Khan
Update:2022-11-04 15:53 IST

कबरई थाना 

Mahoba Crime News: जनपद में बीती शाम घर से लापता हुए 14 वर्षीय एक किशोर का शव पहाड़ पर लगे पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

बीती शाम अचानक घर से हो गया था लापता

पूरा मामला जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगौरा गांव का है। बताया जाता है कि गांव में रहने वाले जीवन सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सचिन बीती शाम अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद से परिवार के लोग फिर रहे थे। पूरी रात किशोर का कुछ पता नहीं चला आज जब गांव के लोग पहाड़ में पहुंचे तो किशोर सचिन का शव पेड़ में लटका मिला। जानकारी होने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। मकान कर पीछे पहाड़ पर पेड़ से लटका शव मिलने से परिवार न केवल हैरत में है बल्कि सदमे में भी है।

किशोर की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया: मृतक के परिजन

मृतक के परिजन बताते है कि उनकी गांव में कई लोगों से रंजिश भी है। ऐसे में उन्हें शंका है कि किशोर की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। परिजन बताते है कि बीती शाम से सचिन अचानक घर से लापता हो गया था और अब उसका शव मिला है। उन्हें अंदेशा है कि सचिन गला घोंट कर हत्या कर दी गई और शव को पेड़ से लटका दिया गया। सूचना मिलते ही कबरई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जहां पेड़ से शव को नीचे उतार लिया गया और पुलिस जांच में जुट गई है। मौत के क्या कारण है इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News