Mahoba Breaking: अवैध खनन के दौरान ब्लास्ट, चार मजदूरों की मौत, राहत- बचाव कार्य शुरू
Mahoba Breaking: जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास अवैध खनन के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।;
महोबा में अवैध खनन के दौरान ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौत (सोषल मीडिया)
Mahoba Breaking: जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास अवैध खनन के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गयी है। वहीं आठ मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।