Mahoba News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पैदल ही निकल पड़े बुंदेलखंड के योगी

Mahoba News: बुंदेलखंड के योगी कहे जाने वाले महाराज योगी सत्यनाथ राम राजा सरकार ओरछा से नंगे पैर पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं।

Report :  Imran Khan
Update: 2024-01-17 08:18 GMT

प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पैदल निकल पड़े बुंदेलखंड के योगी (न्यूजट्रैक)

Mahoba News: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए कठोर परिश्रम कर राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे है। बुंदेलखंड के योगी कहे जाने वाले महाराज योगी सत्यनाथ राम राजा सरकार ओरछा से नंगे पैर पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं। चार दिन पूर्व ओरछा से पैदल चले योगी 159 किलोमीटर चलकर आज महोबा पहुंचे, जहां दर्जनों राम भक्तों ने फूलमाला पहनाकर न केवल उनका स्वागत किया बल्कि शॉल और नारियल भेंट कर अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। 500 वर्ष बाद भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो रहे हैं इस भव्य क्षण में सहभागिता की भावना लेकर ही नंगे पैर पैदल योगी सत्यनाथ रामधुन गाते हुए निकल पड़े है। बुंदेलखंड के योगी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचने की इच्छा जताई है और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे है।

पैदल चल पड़े महाराज योगी सत्यनाथ

करोड़ो राम भक्त अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने की इच्छा रखते हैं तो वहीं कई ऐसे रामभक्त हैं जो कठिन परिश्रम कर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा और अटूट प्रेम को दर्शा रहे हैं। एक तरफ रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर है तो दूसरी तरफ 500 वर्षों बाद सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे भगवान राम की झलक पाने के लिए भक्त कठिन परिश्रम कर रहे हैं। बुंदेलखंड के योगी नाम से चर्चित महाराज योगी सत्यनाथ भी ओरछा से पैदल अयोध्या के लिए चल पड़े हैं। चार दिन का कठिन सफर नंगे पैर तय करते हुए 159 किलोमीटर की दूरी के बाद आज महोबा पहुंचे हैं।

योगी के महोबा पहुंचते ही राम भक्तों ने उन पर पुष्प वर्षा कर राम नाम के जयकारे लगाए हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के रहने वाले योगी सत्यनाथ अयोध्या के ऐतिहासिक पल और भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को और अटूट बनाने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। योगी सत्यनाथ अपने शिष्यों के साथ राम भजन करते हुए अयोध्या के लिए चल पड़े हैं। आज महोबा पहुंचे योगी सतनाथ का राम भक्तों ने जमकर स्वागत किया। फूल माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। उनकी इस यात्रा में हौसला बढ़ाने के लिए महोबा के लोगों ने राम नाम के जयकारे भी लगाए हैं। योगी सतनाथ बताते हैं कि लगभग 500 किलोमीटर की दूर अयोध्या जाने के लिए घर से निकले हैं और प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचने की उनकी इच्छा है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आने वाले समय में सनातन की रक्षा और उसका मान बढ़ना है यही नहीं सनातन का विरोध करने वालो को सबक सिखाना भी इसका उद्देश्य है, इसलिए नंगे पैर अयोध्या की यात्रा पर निकले है ताकि सनातनी एकजुट हो सकें। बीती 12 जनवरी से इस यात्रा को शुरू किया है। 500 वर्ष से अधिक का समय के बाद भगवान राम सिंहासन पर विराजमान होंगे ये पल हर्ष और गौरव का है। मोदी और योगी के नेतृत्व में सनातन सदी में ये कार्य हो रहा है जिसे हम देख पा रहे है।

22 जनवरी का दिन बहुत खास है मगर कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे है वो मंदिर का पूजन नही चाहते मगर ऐसा नहीं हो पाएगा। जो लोग विरोध करने के लिए भ्रांतियां फैला रहे है वो कभी इसमें कामयाब नही होंगे। ये हमारे लिए महादिवाली का दिन है इस दिन पठाखे जलाकर दीए जलाने और मिष्ठान बांटना है। यहीं नही इसी दिन सब संकल्प लें कि हम सब मिलकर सनातन की रक्षा और प्रत्येक मानव की सहायता करेंगे। सभी सनातनी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे है जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तब सनातनियों का परचम विश्व में फहराए।

Tags:    

Similar News