Mainpuri News: लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने चलाया कैलेंडर अभियान, लोगों को किया जागरूक

Mainpuri News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। जिले में कैलेंडर बांटकर लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-01-25 05:04 GMT

सपा नेता बांट रहे कैलेंडर (Newstrack)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को लुभाने के लिए कैलेंडर बांटने का काम कर रहे हैं। साथ ही लोगों से इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देने को भी कह रहे हैं। लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में लगकर घर-घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। 

चुनाव से पहले सपा ने शुरू किया कैलेंडर अभियान

इसी साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होनें है और उससे पहले समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर निकलकर लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ करहल में देखने को मिला जहां पर सपा के कार्यकर्ता और नेता लोगों के बीच नए साल के कैलेंडर लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों को कैलेंडर देने का काम किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि आप लोग ध्यान रखें कि इसी साल लोकसभा के चुनाव होना है तो आप लोग एक जुट होकर सपा को अपना कीमती वोट दें। 


जनता को बताई जा रही सपा की खूबियां

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। जिले में कैलेंडर बांटकर लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार हुआ करती थी तो तमाम योजनाएं चलाई जाती थीं बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया जाता था। आवारा पशु से जुड़ी कोई भी समस्या किसानों के सामने नहीं आती थी। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश की जनता काफी परेशान है तो आप लोग एकजुट होकर अपना कीमती वोट समाजवादी पार्टी को दें, जिससे उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हो। फिर से प्रदेश में वही खुशियां लौटे जो पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में दिखाई देती थी। 

Tags:    

Similar News