Mainpuri Lok Sabha: 15 करोड़ की मालकिन, 60 लाख के गहनें... फिर भी कर्जे में डूबी हैं डिंपल यादव, नहीं कोई कार

Dimple Yadav Net Worth: मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसमें 60 लाख के गहनें, 5.72 लाख रुपये की नकदी और बेटी का लंदन में अकाउंट है।

Written By :  Seema Pal
Update: 2024-04-17 07:39 GMT

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव :Pic - Social Media 

Mainpuri Lok Sabha Election: मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की दौलत जानकर चौंक जाएंगे। मंगलवार को डिंपल यादव ने इस सीट से नामांकन पर्चा भरा था। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया। डिंपल यादव के अनुसार वह 15 करोड़ की मालकिन हैं।

15 करोड़ की मालकिन हैं डिंपल यादव

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हैं। डिंपल यादव ने नामांकन पर्चा भरने के दौरान अपनी संपत्ति की जो जानकारी दी, उसमें 59 लाख के गहने, 5.72 लाख रुपये की नकदी और बेटी का लंदन में अकाउंट बताया है। डिपंल यादव के पास कुल 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।


डिंपल के पास नहीं है एक भी वाहन

वर्तमान में डिंपल यादव के पास चार करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जिसके हिसाब से उनके पास कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये से अधिक है। चौंकाने वाली बात यह है कि करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है। संपत्ति के ब्यौरा में डिंपल यादव ने किसी भी वाहन की जानकारी नहीं दी।

डिंपल यादव पर है लाखों का कर्जा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरह सपा प्रत्याशी डिंपल यादव भी कर्जदार हैं। डिंपल यादव पर 74 लाख से अधिक का ऋण है। डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख का ऋण है। यानी डिंपल यादव के ऊपर उनके पति से भी ज्यादा का कर्जा है। इनके एलआईसी और जनरल इंश्योरेंस में लाखों की धनराशि भी है।

डिंपल यादव पर नहीं है कोई मुकदमा

डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की ऐसी प्रत्याशी हैं, जिनके ऊपर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। 46 वर्षीय डिंपल यादव के राजनीतिक करियर में अभी तक कोई दाग नहीं लगा है।

लंदन में है बेटी का बैंक अकाउंट

डिंपल यादव की कुल संपत्ति में उनकी बेटी अदिति के बैंक खाते भी शामिल हैं। दरअसल, अदिति डिंपल यादव पर आश्रित हैं और अदिति का लंदन में अकाउंट हैं। जिसमें कई लाख रुपये जमा हैं। जबकि डिंपल यादव के बेटे और छोटी बेटी टीना के नाम पर कोई संपत्ति और नकदी नहीं है।

पति अखिलेश यादव हैं 25 करोड़ के मालिक

15 करोड़ की मालकिन डिंपल यादव के पति और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास 25 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है। अखिलेश यादव के पास 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी हैं। अखिलेश के कई संचालित बैंक खातों में लाखों रुपये जमा हैं।

Tags:    

Similar News