Mainpuri News: डिंपल यादव का सरकार पर निशाना, बोलीं- भाजपा विपक्ष को जेल में डलवा रही

Mainpuri News: मैनपुरी में जनता को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को जानबूझ कर जेल में डलवा रही है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-03-31 13:31 GMT

डिंपल यादव। (Pic: Social Media)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में लोकसभा चुनाव को लेकर डिंपल यादव ने लोगों को जागरूक किया। इसी के साथ-साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा बीजेपी विपक्ष को परेशान कर रही है।


संविधान बचाने के लिए बनाया गया गठबंधन

मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को एक बार फिर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। जिसको लेकर वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता को समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक कर रही हैं। डिंपल यादव एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची जहां उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित किया और अपनी पार्टी की खूबियों के बारे में बताया। इसी के साथ-साथ उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। बीजेपी के लोग बोल रहे हैं कि दोबारा से अगर हम लोग सत्ता में आए तो संविधान को खत्म कर देंगे। ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं, कानून को नहीं मानते हैं। हम जनता से अपील करते हैं कि संविधान को बचाने के लिए आप भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाएं।

सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही भाजपा

डिंपल यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग विपक्ष के लोगों को जेल में डाल रहे हैं। जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलता है उनको जेल में डाल देते हैं। उनके ऊपर झूठे केस कर देते हैं उनके ऊपर ईडी सीबीआई की जांच बैठा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में एक साथ यह विपक्ष के 140 सांसदों को सस्पेंड कर चुके हैं। वहीं भाजपा के लोगों ने इलेक्ट्रोल बांड के नाम पर लोगों से वसूली की है, इसका खुलासा हो चुका है। अबकी बार जनता ने पूरी तरीके से मन बना लिया है भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाना है।

Tags:    

Similar News