चाइनीस फूड के हैं दीवाने तो अब घर पर बनाएं शेजवान फ्राइड राइस

Update: 2018-09-18 07:17 GMT

लखनऊ: अगर आप भी चाइनीस फूड के दीवाने है तो आज की ये रेसेपी आपके लिए होने वाली है। दरअसल, आज हम आपको शेजवान फ्राइड राइस की रेसेपी बताएंगे। शेजवान फ्राइड राइस एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाएंगे।

सामग्री

  • सूखी लाल मिर्च- 8-10
  • लहसुन- 8-10
  • पानी- 1 कप
  • मक्की का आटा- 1/2 टेबलस्पून
  • सिरका- 1 टेबलस्पून
  • टोमैटो प्यूरी- 1 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 3 टेबलस्पून,चावल- 2 कप (पके हुए)
  • कटी हुई सब्जियां- 1 कप (शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर)
  • हरा धनिया- गार्निश के लिए

विधि

  • शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले 8-10 सूखी लाल मिर्च को लेकर पानी में भिगो दें। जब यह मुलायम हो जाए तो मिक्सी में लहसुन और मिर्च को डालकर पीस लें।
  • अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालकर फ्राई करें। अब इसमें एक चम्मच सिरका, 1 चम्मच टोमेटो प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई करें।
  • अब इसमें ½ चम्मच मक्के का आटा और 2 चम्मच पानी मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं।
  • अब दूसरे पैन में बचा हुआ एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई सब्जियों को डालकर फ्राई करें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नमक डालकर मुलायम होने तक पकाएं। सब्जियों के पक जाने पर इसमें तैयार की हुई शेजवान सॉस डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें दो कप पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे 1 से 2 मिनट तक पकाएं। लीजिए आपके शेजवान फ्राइड राइस बनकर तैयार है। अब इसे हरे धनिए के साथ सजाकर गरमागरम सर्व करें।

Tags:    

Similar News