उप चुनाव: ब्राह्मण मतदाताओं पर बसपा की नजर, बदल सकती है प्रत्याशी

मल्हनी विधानसभा  क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 50 हजार के आस पास बतायी जा रही है। इस क्रम मे बसपा अब जिले की मल्हनी विधानसभा में ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी में आगे आ गयी है। 

Update: 2020-09-23 14:19 GMT
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 50 हजार

जौनपुर : जनपद के मल्हनी विधानसभा के लिये आसन्न उप चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए भाजपा से नाराज चल रहे ब्राहमण समाज के वोटों झटकने का हर दांव राजनैतिक दलों द्वारा लगाया जा रहा है। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 50 हजार के आस पास बतायी जा रही है। इस क्रम मे बसपा अब जिले की मल्हनी विधानसभा में ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी में आगे आ गयी है।

 

यह पढ़ें....ड्रग्स के दलदल में बॉलीवुड: 7 को एनसीबी का समन, सारा के घर पहुंची एनसीबी

बसपा मल्हनी विधानसभा

बता दे कि अब तक बसपा ने मल्हनी विधानसभा से क्षत्रिय मनोज सिंह सोमवंशी के उपर दांव चला था सोमवंशी हवाई मार्ग से आकर विधायक बनने का सपना संजोये मल्हनी की जनता के बीच अपने धन बल की ताकत से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मे लगे हैं । लेकिन अन्तिम समय तक चुनाव मैदान में रहेंगे यह कहना बहुत ही कठिन है। जिस मार्ग से आये उसी से वापसी की प्रबल संभावना है।

सूत्रों से खबर मिली है कि बसपा इस सीट पर ब्राह्मण वोटों को हथियाने के लिये मजबूत ब्राह्मण प्रत्याशी की तलाश में जुट गयी है। खबर तो यह भी है कि बसपा ने संभवतः ब्राह्मण प्रत्याशी की तलाश कर भी लिया है ऐसी खबर एक विश्वस्त सूत्र ने दिया है। बसपा ब्राह्मण और दलित गठजोड़ से मल्हनी विधानसभा पर काबिज होने की हर चन्द कोशिस करने को प्रयास रत है। लेकिन जब अधिकृत बात सामने न आये तब तक सोमवंशी ही प्रत्याशी माने जा रहे हैं।

 

यह पढ़ें....द्वार-द्वार, पाँव-पाँवः युवा चेतना जगा रही गांव गांव किसान बिल के खिलाफ अलख

कांग्रेस भी ब्राह्मण समाज के वोटों पर नजर

इसी तरह कांग्रेस भी ब्राह्मण समाज के वोटों पर अपनी गिद्ध नजर लगा रखी है ।सूत्र की माने तो वह भी गहन छान बीन और मंत्रणा कर रही है कि प्रत्याशी किसे बनाया जाये। वहीं भाजपा भी इस जुगत में लगी है नाराज ब्राह्मण समाज को मल्हनी में कैसे मनाया जाये। इस तरह मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में इन दिनों ब्राह्मण मतदाता केन्द्र विन्दु बना हुआ है।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Tags:    

Similar News