Cyclone Biparjoy Alert: अब खतरनाक बिपरजॉय तूफान की दहशत यूपी तक, मथुरा में शुरू हुआ हवन पूजन

Cyclone Biparjoy Alert: बिपरजॉय तूफान की गति कम करने और जान माल का नुकसान न हो इसके प्रार्थना के लिए वृंदावन के आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया।

Update: 2023-06-14 13:22 GMT

Cyclone Biparjoy Alert: अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से गुरुवार को टकराएगा। इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिपरजॉय तूफान से देश को जान और माल का ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए मथुरा (Mathura News) में अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। 3 दिवसीय इस अनुष्ठान में 21 ब्राह्मण भगवान से राष्ट्र रक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

वृंदावन के सनातन संस्कार धाम आश्रम में शुरू हुआ अनुष्ठान

बिपरजॉय तूफान की गति कम करने और जान माल का नुकसान न हो इसके प्रार्थना के लिए वृंदावन के आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य वेदी आदि पूजन किया गया। इससे पहले भगवान की छवि विराजमान की गई।

5 देवताओं का किया जा रहा आव्हान

सनातन संस्कार धाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान शिव,गणेश जी,राम दरबार, मां भगवती और हनुमान जी के छवि चित्र का पूजन कर की गई। इसके बाद नवग्रह पूजन,कलश पूजन किया गया। अनुष्ठान में आचार्य राम विलास चतुर्वेदी के नेतृत्व में पृथ्वी, आकाश,जल,वायु ,अग्नि से प्रार्थना की।

प्रकृति से कर रहे प्रार्थना

अनुष्ठान में 3 दिन तक 21 विप्र भगवान की मंत्रों के साथ स्तुति कर रहे हैं। सनातन संस्कार धाम आश्रम के प्रमुख आचार्य राम विलास चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन 12 घंटे तक प्रकृति से प्रार्थना की जायेगी कि बिपरजॉय तूफान भारत में ज्यादा तबाही न मचाए। राष्ट्र में जान और माल का नुकसान न हो।

हर देश वासी को करना चाहिए आपदा में सहयोग

आचार्य राम विलास चतुर्वेदी ने बताया कि जैसे NDRF, SDRF और अन्य एजेंसियां आपदा से निपटने में सहयोग कर रही हैं उसी तरह सभी देश वासियों का दायित्व होना चाहिए कि अपने अपने तरीके से सहयोग करें। वृंदावन में ब्राह्मण समाज के आचार्य देवताओं से मां भगवती से आराधना कर रहे हैं कि इस तूफान से रक्षा करें और देश वासी स्वस्थ रहें सुखी रहें।

Tags:    

Similar News