Mathura News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डॉ मोहन भागवत ने दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण

Mathura News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने दीनदयाल गऊ ग्राम परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। हजारों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी ने एक अन्तोदय का मंत्र दिया था।

Report :  Mathura Bharti
Update: 2023-11-28 16:00 GMT

 वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डॉ मोहन भागवत ने दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण: Photo- Newstrack

Mathura News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने दीनदयाल गऊ ग्राम परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। हजारों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी ने एक अन्तोदय का मंत्र दिया था। इसका अर्थ है कि समाज के अन्तिम लाइन में घड़े व्यक्ति की उन्नति असली उन्नती होती है। वही देश की उन्नति में अग्रसर होता है।

Video- Newstrack

उन्होंने कहा कि इस बार मैं यहाँ आया हूँ , गाय के संवर्धन का यह प्रकल्प देश को विश्व पटल पर अग्रणी बनाएगा। यह प्रकल्प की प्रेरणा हमें प्राचीन काल से मिलती है, जिससे भारत हमेशा भारत रहता है जो हमारी पालन करती है वह हमारा माता है। चाहें वह गाय के रूप में हो, नदी के रूप में हो, धरती के रूप में हो यह सभी हमारा माता है। हम इन सभी के कृतज्ञ हैं। इनसे प्रेरणा लेकर इनके लिए कुछ करना ही मानव जीवन है। यह सब हमें परम्पराओं ने सिखाया है। यह हमारी आत्मा है जो सभी को स्वच्छ रखती है। निरंतर गौ सेवा से हमने इसे प्रत्यक्ष पाया है। पर्यावरण का संकट खेती करने वाला कर्जा लेता है उसका उपाय गौ सेवा है।

Video- Newstrack

हम सभी को भी गौ सेवा में हाथ बंटाना है- संघ प्रमुख

संघ प्रमुख ने कहा कि देशी गाय के दूध की महिमा पूरा विश्व समझता है। बड़ी संख्या में गौ संवर्धन और गौशाला का निर्माण हो रहा है,  लेकिन हम अपनी श्रद्धा को भूल गए हैं। भारत का उत्थान कब होता है, जब धर्म का स्थान होता है। पूरे विश्व को उसकी भाषा में समझाने के लिए आयुर्विज्ञान केन्द्र पंचगव्य संस्थान यह महत्वाकाँक्षी योजनाएँ हैं जो विश्व को भारत ने दी हैं। यह एक संकल्प है जिसके लिए हमें सतत प्रयास करते रहना है जिसके लिए हमें अपने प्राणों की भी चिंता नहीं करनी है। भारत की भूमि को गौरवान्वित करने का उपकरण है। हम सभी को भी गौ सेवा में हाथ बंटाना है। गौ को माता कहना है तो उनके पुत्र का कर्तव्य भी हमें निभाना है। कर्तव्य के लिए सेवा करेंगें उसे अपने पास रखेंगें तभी गौ सेवा का संकल्प पूर्ण होगा। यहाँ गौ सेवा के लिए आश्रय स्थल भवन बनने जा रहा है जिससे गाय की सेवा में कोई कमी नहीं रहेगी।

Video- Newstrack

आरएसएस प्रमुख ने कहा मैं जब भी दीनदयाल धाम आता हूँ, मुझे यहाँ आनन्द की अनुभूति होती है। इस परिसर का प्रकल्प हर बार पांच कदम आगे रहता है। सन् 1983 में प्रथम बार मैं नगला चन्द्रभान आया था। जब दीनदयाल जी छोटे से घर का भूमि पूजन था। मेरे साथ नाना जी देशमुख,भाऊ राव देवरस, अटल जी थे बारिश आ जाने के बावजूद भूमि पूजन का कार्य भीगते हुए सम्पन्न किया गया। सन् 2009 में सर कार्यवाह रहते हुए दूसरी बार यहाँ आया, तब प्रकल्पों का थोड़ा कार्य शुरू हो चुका था। कार्यक्रम की प्रस्तावना समिति के मंत्री हरीशंकर ने कहा कि दीनदयाल धाम की स्थापना सन् 1988 में भाऊ राव देवरस ने की थी। स्व0 ओमप्रकाश जी की प्रेरणा से यहाँ गौशाला का निर्माण हुआ। इस अनुसंधान केन्द्र का 07 मई 2023 को श्री शंकर लाल जी ने भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ संवर्धन गतिविधि के अ.भा. प्रमुख शंकर लाल ने कहा कि यह केन्द्र भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए गौ माता की सेवा का अनूठा प्रकल्प बनेगा। देशी गायों का पालन करने से भारत स्वालम्बी जगतगुरू भारत और रोग मुक्त भारत बनेगा। गौ माता के घी से बुद्धि तीक्ष्ण होती है। गाय के दूध से कुपोषण खत्म होती है। आने वाले समय में नशामुक्त भारत बनाने में गाय की अहम भूमिका रहेगी जिससे भारत जगतगुरू भारत बनेगा।

Video- Newstrack

आर्शीवचन देते हुए हंस फाउंडेशन की मंगलमाता ने कहा कि आज कलयुग में गौ माता के लिए सोचा जा रहा है। गौ माता की सेवा लिए यह विशाल अनुसंदान केन्द्र खोला गया है। हमारे समाज की पुरानी परम्परा है गणेश जी मूर्ति बनाने के लिए गाय के गोबर का प्रयोग किया जाता है। आने वाली जनरेशन को बताना है कि माँ जन्म देती है और गाय पालती है गाय का दूध अमृत है।

Video- Newstrack

गौ माता वात्सल्य जननी है- साध्वी ऋतंभरा

दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि गौ माता वात्सल्य जननी है। गौ महिमा साधारण व्यक्ति के बिना व्यक्त नहीं की जा सकती। गौ माता कचरे से भूख मिटाती है तो दिल को दर्द होता है। धरती को माता कहते हैं, लेकिन रासायनिक खाद्य से गोद को छलनी किया जा रहा है। लेकिन इस अनुसंधान केन्द्र के निर्माण से इन सब चीजों पर कुछ हद तक अंकुश लगेगा। सारे विश्व का कल्याण इस अनुसंधान केन्द्र से होगा।

Video- Newstrack

कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत ने दीनदयाल बुनकर केंद्र व गोबर के बायो गैस चलित जनरेटर प्लांट का लोकार्पण व आयुष पशु चिकित्सा संस्थान का शिलान्यास किया। साथ ही गाय पर बनने वाली फिल्म गोदान के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुकेश जैन, अजय वंशकार को  विश्वकर्मा सम्मान मिला। साथ ही सरसंघचालक ने अनुसंधान केंद्र में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम पुस्तकों का विमोचन किया। लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विश्व संवाद केंद्र और एयरटेल के सहयोग से किया गया।

Video- Newstrack

कार्यक्रम की अध्यक्षता कामधेनु गौशाला समिति अध्यक्ष महेश गुप्ता ने संचालन अतुल कृष्ण भारद्वाज एवं धन्यवाद प्रांत सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने किया। मंच पर समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू, सुमन दीदी के साथ उत्तराखंड व ब्रज के प्रमुख संतगण मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अ.भा. प्रचारक प्रमुख सुरेश जी, क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक, क्षेत्र कार्यवाह डॉ प्रमोद शर्मा, अ.भा. सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, स्मारक समिति अध्यक्ष मधुसूदन दादू, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, प्रांत प्रचारक मेरठ अनिल, ब्रजप्रांत प्रचारक हरीश, उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र, सह प्रांत प्रचारकों में धर्मेंद्र, विनोद, चंद्रशेखर, धर्मजागरण प्रमुख ईश्वर दयाल, प्रांत धर्मजागरण प्रमुख दिनेश लवानियां, डॉ अनुराग शर्मा, केशव धाम निदेशक ललित, प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह, डॉ ध्रुव, विनोद चौधरी, संदीप, अशोक त्यागी आदि हजारों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News