Mathura News: बांके बिहारी दर्शन करने आई वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mathura News: चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। दवा लेने के बाद उनकी बीपी भी सामान्य हो गई है। अब उनकी हालत ठीक है।

Report :  Mathura Bharti
Update: 2024-08-22 08:36 GMT

महिला की बिगड़ी तबीयत ( Video: Newstrack)

Mathura News: वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। इस भीड़ में सभी के लिए चलना आसान नहीं होता। खास कर उम्रदराज और बीमार लोगों को। मंदिर की भीड़ में आए दिन किसी न किसी की दम घुटने से तबीयत खराब हो जाती है। कई बार स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है। मामला मौत तक भी पहुंच जाता है। ऐसा ही वाकया एक बाद फिर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में देखने को मिला। भीड़ के दबाव को न झेल पाने के कारण एक वृद्ध महिला की तबियत बिगड़ गई। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही महिला का बीपी भी हाई हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।  

उपचार के बाद सुधरी हालत

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद का एक परिवार गुरुवार बांके बिहारी मंदिर दर्शनों के लिए आया हुआ था। इसमें 70 वर्षीय देवी गौतम भी शामिल थीं। परिवार के साथ दर्शन के लिए निकली महिला भीड़ अधिक होने के कारण परिवार से बिछड़ गई। भीड़ में दम घुटने और परिवार से बिछड़ जाने के कारण उनका बीपी बढ़ गया। उनकी तबीयत अचनाक बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें अस्पतला पहुंचाया गया। इस बीच उनके परिजन भी उन्हें वापस मिल गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में महिला का उपचार हुआ। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है।

परिवार से बिछड़ने की वजह से बढ़ा बीपी

महिला के साथ आई अनामिका गौतम ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार से बिछड़ने के कारण वह चिंतित हो गईं। उनकी बीपी अचानक बढ़ गया और तबीयत खराब हो गई। साथ ही भीड़ ज्यादा होने से उनका दम भी घुटने लगा। इसलिए हालत और बिगड़ गई। चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। दवा लेने के बाद उनकी बीपी भी सामान्य हो गई है। अब उनकी हालत ठीक है।  

Tags:    

Similar News