Mathura News: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा अक्षय पात्र का सामुदायिक रसोई घर: हेमा मालिनी

Mathura News: सामुदायिक महिला किचिन की खासियत यह है की इस किचन में खाद्य सामग्री लाने बनाने और भोजन को गाड़ियों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाने का सारा काम महिलाओ के हाथो में है।

Update: 2023-07-23 13:57 GMT

Mathura News: राधारानी की नगरी बरसाना में सतत् विकास के लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाली संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की पहली सामुदायिक एवं 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई घर का उद्घाटन रविवार को बरसाना क्षेत्र के आजनौख ग्राम में हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हेमा मलिनी ने किचन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र के माध्यम से महिलाओं द्वारा संचालित यह प्रकल्प महिला सशक्तिकरण का नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान हेमामालिनी किचिन में खिचड़ी बनाती हुई नजर आई। उन्होंने खाना वितरण करने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सामुदायिक महिला किचिन की खासियत यह है की इस किचन में खाद्य सामग्री लाने बनाने और भोजन को गाड़ियों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाने का सारा काम महिलाओ के हाथो में है। किचन में अभी 6 हजार बच्चो के लिए भोजन बनाया जाएगा। भविष्य में 10 हजार बच्चो का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

संस्था के उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि अक्षय पात्र द्वारा निर्मित 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई महिलाओं द्वारा पूर्णरूपेण संचालित की जाने वाली पहली रसोईं है। रसोईं में भोजन को पकाने में स्थानीय समुदाय की महिलाओं की सक्रिय भागिदारी होगी। संस्था द्वारा इस रसोई के माध्यम से आने वाले समय में 97 परिषदीय विद्यालयों के सभी 10,000 छात्रों तक गरमा-गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी भरतर्षभा दास ने बताया कि इस रसोई के साथ ही बरसाना में एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया गया है, जहां स्टाफ और आसपास के समुदायों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें दूषित जल के उपचार हेतु एटीपी का निर्माण कराया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संस्था में बिजली चलित वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इन वाहनों का उपयोग स्थानीय किसानों से कच्चा माल लेने और विभिन्न समुदायों तक पहुंचाने में किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा जनपद की लोकप्रिय सांसद हेमा मलिनी, ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, अक्षय पात्र के उपाध्यक्ष चंचलापति दास एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी भरतर्षभा दास के द्वारा किया गया।

Tags:    

Similar News