Mathura : किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पहुंची मथुरा, वृंदावन में ही किया नजरबंद; शाही ईदगाह पहुंच कर जताना चाहती थीं विरोध

Mathura : श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में विवादित जगह के कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंची गयी थी।

Report :  Mathura Bharti
Update: 2024-01-27 09:06 GMT

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पहुंची कान्हा की नगरी मथुरा  video source : Newstrack  

Mathura : किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ईदगाह मामले में कोर्ट सर्वे पर मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्थान के खिलाफ विवाद से पहले, मथुरा पहुंचकर विरोध जताने की योजना बनाई थी। लेकिन इससे पहले, पुलिस ने उन्हें वृंदावन के एक आश्रम में नजरबंद कर दिया। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में विवादित जगह के कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंची गयी थी। यहां वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थीं। 

मुंबई से वृंदावन पहुंचीं थीं महामंडलेश्वर

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शनिवार को मुंबई से वृंदावन पहुंचीं। यहां वह परिक्रमा मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास एक आश्रम में रुकी थी। यहां से वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थी और श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी करना चाहती थी।

आश्रम पर बैठाया पुलिस ने पहरा

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के शाही ईदगाह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वृंदावन थाना प्रभारी आनंद शाही पुलिस बल के साथ आश्रम पर पहुंच गए। यहां उन्होंने हिमांगी सखी को नजरबंद करते हुए आश्रम पर पुलिस का पहरा बैठा दिया।

धारा 144 का दिया हवाला

आश्रम पर नजरबंद करने पहुंची पुलिस ने महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को शाही ईदगाह जाने से रोकते हुए कहा कि मथुरा जिला में धारा 144 लागू है। इसलिए किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। इसके बाद महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनको श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन करा दिए जाएं।

महामंडलेश्वर ने किया तांडव

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस के द्वारा रोके जाने से आहत हो कर आश्रम पर ही तांडव नृत्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं उसी तरह भगवान श्री कृष्ण भी जल्द भव्य मंदिर में विराजमान हों।

सर्वे से सामने आयेंगे तथ्य

महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बताया कि शाही ईदगाह का सर्वे होने से सही तथ्य सामने आयेंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि जब उनको लगता है वहां मंदिर जैसा कुछ नहीं है तो फिर वह सर्वे रोकने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र क्यों लगाते हैं। उन्होंने कहा कि वह तो केवल अपने आराध्य कृष्ण की आराधना करना चाहती थीं।

Tags:    

Similar News