Mathura News: BJP में शामिल हुए कांग्रेस, सपा, बसपा के कई नेता, महानगर अध्यक्ष बोले-जाति मजहब की जगह विकास को चुने..

Mathura News: लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस, सपा और बसपा से चुनाव लड़ चुके नेताओं समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-02-13 10:40 GMT

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस, सपा, बसपा के कई नेता (न्यूजट्रैक)

Mathura News: लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस, सपा और बसपा से चुनाव लड़ चुके नेताओं समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित मिलन कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया गया। शामिल किए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं में अन्य दलों से जुड़े पूर्व पार्षद प्रत्याशी, जिला पंचायतों के निर्वाचित सदस्य, नगरसेवक, क्षेत्रीय नेता, एपीएमसी के अध्यक्ष, सहकारी नेताओं समेत तालुका पंचायत से जुड़े जिला स्तर के नेता भाजपा में शामिल किए गए।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा कर भाजपा में शामिल हुए हैं। अन्य दलों से आये नेता और उनके समर्थक स्वेच्छा से साथ जुड़े हैं और भाजपा ने उनका हृदय से स्वागत किया है। कांग्रेस और सपा की डूबती नाव देखकर और नेतृत्व के अभाव के कारण पार्टी छोड़ने पर मजबूर हुए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जाति मजहब की जगह विकास चुनें और सभी पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं।

महानगर मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी गोपाल ठाकुर, वृषभान गोस्वामी, यादव सेवा मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव, वरिष्ठ समाजसेवी राधा शर्मा, शोएब खान , रिजवान खान, चाँद पत्रकार, शकीला खान, नावेद कुरैशी, आरिफ खान, चाँद बीबी आदि बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, सुनील चतुर्वेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, यशराज चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, विक्रम मुदगल, अनुराग चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, राहुल रजावत, अशरफ कुरैशी, नितिन चतुर्वेदी, सोशल मीडिया संयोजक शुभम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

Tags:    

Similar News