Holi In Mathura: सांसद हेमा मालिनी ने खेली फूलों की होली, नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

Holi In Mathura: होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण की छवि के रूप में कलाकारों ने होली के गीतों पर समां बांधा और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Update: 2024-03-23 12:12 GMT

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने फूलों की होली खेली (न्यूजट्रैक)

Holi In Mathura: भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण की छवि के रूप में कलाकारों ने होली के गीतों पर समां बांधा और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी और सांसद हेमा मालिनी ने भी होली के गीतों पर कलाकारों के साथ खुद भी नृत्य किया और जमकर फूलों की होली खेली। होली मिलन समारोह में हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज में होली की धूम मची हुई है। चुनाव का दौर चल रहा है। इस बार भाजपा 400 सीट लेकर आएगी।

वहीं हेमा मालिनी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं सपा के ईवीएम पर उठाए सवाल पर भी हेमा मालिनी कन्नी काटती नजर आई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र सिकरवार, बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, भाजपा नेता सतपाल चौधरी, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव और संजय शर्मा मौजूद रहे।

कान्हा की नगरी की होली की मस्ती

कान्हा की नगरी मथुरा में इस समय होली की मस्ती छाई हुई है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु लाखो की संख्या में भगवान बांके बिहारी की नगरी पहुंचे हुए हे और होली का जमकर आनंद उठा रहे है। कान्हा की नगरी मथुरा में बसंत पंचमी से शुरू होने वाली होली बरसाना की लठमार होली के साथ और चटक हो जाती है। वहीं रंग भरनी एकादशी से इस होली का आनंद कई गुना और बढ़ जाता है। लेकिन आज कान्हा की नगरी में आज गोपी मंडल की सखियों ने एक अनूठी होली खेली। जिसमे मंडल की महिलाओ ने बुजुर्गो के साथ नाच गाकर होली के पर्व को मनाया।

इस मौके पर मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने भी जमकर मस्ती की और हंसी ठिठोली की। कार्यक्रम में मौजूद गोपीकाओ ने सबसे पहले कृष्ण स्वरूप को तैयार किया। उसके बाद उन्होंने कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली और सभी ने कृष्ण को गुलाल लगाया। उधर गोपी गांव नवी कृष्ण को रंगने में कोई कर कथन नहीं छोड़ी। गोपीकाओं के साथ होली खेल कान्हा भी खूब थिरके।

Tags:    

Similar News