Ghosi: ‘अब माफिया-वाफिया कुछ नहीं बचा, सब मिट्टी में मिल गए’ चुनावी मंच पर गरजे CM योगी

CM Yogi in Ghosi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोसी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी व ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर की जमकर तारिफ की। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर ने अपने बुढ़ापे की छड़ी को घोसी की जनता को सौंप दिया है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-05-27 09:13 GMT

CM Yogi in Ghosi: लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के मुखिया आज घोसी पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी व ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ये इंडी गठबंधन के लोग देश के दलितों का विरोध करते हैं। पिछड़ों के हक में डकैती डालते हैं। उनकी घोषणा पत्र ऐसा लगता है जैसे मुस्लिम लीग का हो। इसके साथ ही सीएम ने आगे कहा कि मऊ के सारे माफिया मिट्टी में मिल गए। अब यहां माफिया-वाफिया कुछ नहीं बचा। बता दें, देश में पहले छह चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान है। इसे लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों में जान फूंक दी है। पार्टी के स्टार प्रचारक अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सीएम योगी मऊ के घोसी पहुंचे, जहां उन्होंने अरविंद राजभर के पक्ष में रैली को संबोधित किया। 

इंडी गठबंधन के लोग पिछड़ों के हक में डकैती डालते हैं

सीएम योगी ने आज यानी सोमवार को घोसी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घोसी से सुभासपा के अरविंद राजभर एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव के लिए, गरीब, दलित, पिछड़े, किसानों, महिलाओं के लिए नए-नए कार्यक्रम लेकर आई है। वहीं इंडिया गठबंधन के लोगों की सोच नकारात्मक है। ये लोग भगवान राम के विरोधी हैं। दलितों का विरोध करते हैं। इंडी गठबंधन के लोग पिछड़ों के हक में डकैती डालते हैं। साथ ही इनका घोषणा पत्र ऐसा लगता है जैसे मुस्लिम लीग का हो। इनके घोषणापत्र के अनुसार, यदि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो आरक्षण का लाभ मुसलमानों को दे दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता है। सीएम ने कहा कि आरक्षण एसएसी-एसटी को मिलना चाहिए। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग पिछड़ों के हक में डकैती डालना चाहते हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

इंडी गठबंधन के लोग देश में विरासत टैक्स लगाएंगे: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ये कहते हैं कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो जनता पर विरासत टैक्स लगाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन के लोग सरकार में आए तो आपकी आधी संपत्ति लेकर रोहिंग्या, पाकिस्तानियों, बांग्लादेशियों के बीच बांटने का काम करेंगे। इतना ही नहीं ये लोग सत्ता में आए तो पर्सनल लॉ भी लागू करेंगे। पर्सनल कानून का मतलब तालिबानी शासन। ऐसे शासन में कोई बेटी स्कूल नहीं जा पाएंगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। ये भारत के संविधान का अपमान है। सीएम योगी ने कहा कि देश बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम देश में तालिबानी कानून लागू नहीं होने देंगे। 

बुढ़ापे का सहारा है छड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सुभासपा का चुनाव निशान बुढ़ापे का सहारा है। इसलिए बुढ़ापे का सहारा अपने पुत्र को पकड़ाया है और यही छड़ी घोसी और मऊ की जनता का सहारा बनेगी। अब आपको यहां से अरविंद राजभर को बड़ी जीत दर्ज करा कर भेजना चाहिए। 

Tags:    

Similar News