Meerut News: संगीता दोहरे बनी राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष
Meerut News: संगीता दोहरे पूर्व में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं और उन्होंने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले महिलाओं को जोड़ने का काम किया;
Sangeeta Dohere Rashtriya Lok Dal state Social Justice Forum president
Meerut News: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर केंद्रीय कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय लोक दल के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की घोषणा की गई जिनमें मेरठ निवासी पूर्व में क्षेत्रीय महासचिव अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ ,उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रही संगीता दोहरे को राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगीता दोहरे पूर्व में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं और उन्होंने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले महिलाओं को जोड़ने का काम किया। इन्होने राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी भी सुनिश्चित की। सामाजिक न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजपाल सैनी है। ये मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। और अभी कुछ समय पहले समाज में सर्व समाज के लिए और उनके उत्थान के लिए सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ का गठन किया। इसकी प्रथम प्रदेश अध्यक्ष मेरठ निवासी संगीता दोहरे को बनाया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा की सभी प्रकोष्ठों की घोषणा कर दी गई है, और सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मजबूती के साथ प्रदेश के अंदर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष फ्रंटल संगठन कंवर हसन ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती प्रदान की जाएगी और सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ कार्य करेंगे। संगीता दोहरे को प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल रामाशीष राय प्रदेश अध्यक्ष( फ्रंटल संगठन) कंवर हसन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह संधू, अनुपम मिश्रा निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मतलूब गौड, निवर्तमान प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा परमिंदर तोमर व सभी पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दिये।