मेरठ में प्रदर्शन: व्यापारियों ने टैक्स को लेकर नगर निगम पर किया विरोध, उठाई ये मांग

प्रदर्शनकारी नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ और पॉलीथिन बंदी की कार्रवाई के नाम पर किए जाने वाले उत्पीड़न और टैक्स वसूल कर कोई भी सुविधाएं नहीं देने को लेकर गुस्से में थे।

Update: 2021-03-17 10:11 GMT
मेरठ: व्यापारियों ने टैक्स को लेकर किया नगर निगम पर प्रदर्शन, की ये मांग (PC: social media)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के व्यापारियों ने आज नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले व्यापारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले जिला अस्पताल के सामने एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:यूपीः कानपुर जेल में 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव, डीजी जेल ने हर कैदी की जांच के दिए आदेश

30 फीसदी धनराशि बाजारों में विकास कार्यों पर खर्च करने की जाए

प्रदर्शनकारी नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ और पॉलीथिन बंदी की कार्रवाई के नाम पर किए जाने वाले उत्पीड़न और टैक्स वसूल कर कोई भी सुविधाएं नहीं देने को लेकर गुस्से में थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम उनसे जो टैक्स वसूलता है, उसका हिसाब दें कि वह उस टैक्स की धनराशि से क्या कार्य कराता है। व्यापारियों से वसूले जाने वाले टैक्स का हिसाब मांगा और कहा कि व्यारपारियों से वसूले जाने वाले टैक्स की धनराशि से कम से कम 30 फीसदी धनराशि बाजारों में विकास कार्यों पर खर्च करने की जाए।

इस दौरान नगर निगम द्वारा बाजारों में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की सुविधा न देना तथा शहर के सभी मुख्य बाजारों को सीवर लाइन डालने के नाम पर खोद कर छोड़ देने, सड़कों को ठीक नहीं कराने के चलते बाजारों में ग्राहकों के नहीं पहुंच पाने आदि विषयों को बाजार अध्यक्षों ने प्रमुखता से उठाया।

नगर निगम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के मुखिया पंडित आशु शर्मा, महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक, शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों से सभी प्रकार का कॉमर्शियल टैक्स लेने के बाद भी नगर निगम शहर के बाजारों में किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा।

शहर के सभी बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नगर निगम को करानी चाहिए

प्रदर्शनकारियों की मांग हैं कि शहर के सभी बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नगर निगम को करानी चाहिए। बाजारों में सफाई व्यवस्था खराब है। प्रतिदिन सफाई कर्मचारी आने चाहिए परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी बाजारों में सफाई कर्मचारी तक नहीं पहुंचते। सभी बाजारों में डस्टबिन की व्यवस्था करानी चाहिए। शहर के बाजारो मे पथ प्रकाश की व्यवस्था भी खराब है। बड़ी संख्या में बाजारों में खंबो की लाइट्स सुचारू नहीं है। शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा कराई जाए जहा व्यापारी अपने तथा ग्राहकों के वाहन खड़े करा सकें।

ये भी पढ़ें:चीन की खतरनाक साजिश: 3 चीनी योजनाओं से मुसीबत में दुनिया, है बड़ी अनहोनी

प्रदर्शन में सरदार मंजीत सिंह कोछड, विजय ओबेरॉय, असफाक प्रधान, शन्नी गुप्ता, मंसुर उल इस्लाम, अलमास खान, सरताज गाजी, शन्नी मेहरा, सुशील गोस्वामी, डॉ. अल्मास, आदिश खान, सचिन अग्रवाल आदि व्यापारी नेता भी शामिल हुए।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News