Meerut News: भाकियू राष्ट्रीय महासचिव के हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, टोल फ्री कराया टोल प्लाजा

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जहां नारेबाजी करते हुए भूनी टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। टोल फ्री करने के बाद कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-11-29 17:28 IST

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन नेता युद्धवीर सिंह की दिल्ली में हिरासत में लिये जाने की सूचना मिलने के बाद यहां मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता व पदाधिकारियो द्वारा भूनी टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल फ्री कर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जहां नारेबाजी करते हुए भूनी टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। टोल फ्री करने के बाद कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए। सूचना पर मौके पहुंचे पुलिस व प्रशासिनक अफसरों द्वारा भाकियू नेताओं से बातचीत कर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की जा रही है।

किसानों की आवाज को दबाना चाहती है केंद्र सरकार - भाकियू नेता

भाकियू जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी युद्धवीर सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। इसके विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर टोल प्लाजा फ्री कराया गया है। भाकियू नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के इस प्रकार के कार्यों से लगता है कि वह देश के किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन यह गिरफ्तारी किसानों की आवाज को और उग्र करने का काम करेगी।

स्थानीय भाकियू प्रवक्ता सुशील पटेल द्वारा बताया गया कि भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश जाते समय गिरफ्तार कर लिया था। जिसको लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल प्लाजा पर धरना दिया गया है। किसान नेता ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं मान सम्मान से खिलवाड़ सहन नहीं करेंगे। सरकार किसानों की आवाज को दबा नही सकती। भाकियू नेताओं के अनुसार मेरठ ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर व सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा टोल फ्री करारकर धरना प्रदर्शन किया गया।

Tags:    

Similar News