Meerut News :भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस,और मीडिया कर्मियों की भाजपा नेता ने की मदद

Meerut News: उन्होंने बताया कि आज शहर के 20 से 25 चौराहे पर सभी पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को शिकंजी और ग़मछे वितरित करने का कार्य किया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-06-14 13:43 GMT

Photo- Newstrack

Meerut News: भीषण गर्मी के बावजूद कई लोग अपनी आजीविका कमाने के लिए मजबूर होकर भरी दोपहरी में काम कर रहे हैं। शुक्रवार को जब शहर के प्रमुख हिस्से वीरान नजर आ रहे थे, तब भी माली, यातायात पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी और विक्रेता खुले में काम कर रहे थे। इसे केवल एक और सामान्य दिन के रूप में मानते हुए इन लोगों के लिए गर्मी का सामना करना उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है। चिलचिलाती धूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों की मदद करने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अंकित चौधरी अपने साथियों के साथ मेरठ में जन सेवा के लिए सड़कों पर उतर कर विशेषकर पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को शिकंजी और ग़मछे वितरित करने का कार्य किया।


इस मौके पर भाजपा नेता अंकित चौधरी ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी के प्रकोप से प्रत्येक जनमानस त्रस्त है। 46-47 डिग्री टेंपरेचर होने पर भी खुली धूप में जनता की सेवा में तत्पर हमारे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं और साथ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाले हमारे सभी मीडिया बंधु जो जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। हर समय तपती धूप में सड़कों पर अपने कार्य को करते हैं। उन्होंने बताया कि आज शहर के 20 से 25 चौराहे पर सभी पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को शिकंजी और ग़मछे वितरित करने का कार्य किया।

उऩ्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और धूल के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों की मदद करने की एक छोटी सी पहल है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के बीच शिकंजी और गमछे का वितरण करने का कार्य भीषण गर्मी पड़ने तक आगे भी जारी रहेगा।इस मौके भाजपा युवा मोर्चा के रिंकू वर्मा, सौरभ शर्मा, सोनू उपाध्याय, गौरव गुप्ता, तनु कश्यप, सौरभ अत्री, अमन पंडित आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News