Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी चूहा घायल

Meerut News: अभियुक्त शादाब उर्फ चूहा थाना लिसाड़ीगेट पर पंजीकृत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस व एक बाइक बरामद की है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-10-26 10:56 IST

Meerut News (Pic:Social Media)

Meerut News: मेरठ की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मेरठ की जनता और पुलिस के लिए सिरदर्द बने इनामी ’चूहे’ को आखिरकार देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चूहे ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चूहा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल चूहे को पकड़कर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस इनामी चूहे ने पूरे जिले में आतंक मचा रखा था। लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा है।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में शादाब उर्फ चूहा नाम के बदमाश की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। जो विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। 25/26 अक्टूबर की रात्रि में थाना लिसाड़ीगेट पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द गौतम की अगुवाई में चारखम्बा तिराहे के पास संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम पर फायरिंग करके तेजी से बाइक से भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उक्त युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम शादाब उर्फ चूहा पुत्र जलील अहमद निवासी मजीद नगर फैजान डेयरी के पास थाना लिसाड़ीगेट मेरठ बताया। अभियुक्त थाना लिसाड़ीगेट पर पंजीकृत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस व एक स्पलैण्ड़र मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक अभ्यस्थ अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना लिसाड़ीगेट व अन्य थानों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मकुदमें पंजीकृत है। अभियुक्त को इजाल के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Tags:    

Similar News