Meerut News:योगी बोले-पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देश दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा

Meerut News: मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी सरकार में ना सिर्फ देश की सीमाएं सुरक्षित हैं बल्कि आतंकवाद पर भी लगाम लगा है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-03-27 11:45 GMT

CM Yogi (Pic:Social Media)

Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां PM Modi सरकार के तारीफों के पुल बांधे तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में हर तरफ विकास ही विकास है तो इसका पूरा श्रेय PM Modi को जाता है। पीएम मोदी ने देश में विकास करके दिखाया है। मुख्यमंत्री यहां यह दावा करना भी नहीं भूले कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में ना सिर्फ देश की सीमाएं सुरक्षित हैं बल्कि आतंकवाद पर भी लगाम लगा है।

इससे पहले अपने भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी ने जब कहा कि मेरठ हमेशा इतिहास रचने का काम करता है कार्यक्रम स्थल मोदी-योगी के नारो से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप देखिए कितना परिवर्तन हुआ है। इस बार होली पर हर जगह यही गाना बजता दिखा है, जो राम को लाए हैं।

एक घंटे से पहले ही मेरठ के लोग दिल्ली पहुंच जाते हैं 

बुधवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कहा कि दूरदर्शन के रामायण में भगवान श्री राम के अभिनय को जीवंत करने वाले अरुण गोविल अब भी मेरठ में सांसद बन इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भी दूरदर्शन पर रामायण काफी देखा गया। रामायण ने दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ा दी। मुख्यमंत्री योगी ने सरकार द्वारा कराए जा रहे मेरठ के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कहा कि 32 हजार करोड़ रुपये से रैपिड का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ने तो मेरठ से दिल्ली के सफर का समय बहुत कम कर दिया है। अब हालात यह है कि एक घंटे से पहले ही मेरठ के लोग दिल्ली पहुंच जाते हैं।

यही नही पहला खेल विश्वविद्यालय भी यहीं बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी को महज कुछ घंटों में ही तय किजा सकेगा। यही विकास की असल तस्वीर है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक वे लोग थे जो कर्फ्यू लगाते थे और हम कांवड़ यात्रा को लेकर चलते हैं। हम श्रद्धालुओं के लिए फूल बिछाते हैं, वे शूल लगाते थे। भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि 26 अप्रैल को मेरठ में मतदान है। आपको भी अरुण गोविल को सांसद बनाना है।

संयासी से अच्छा राजा कोई नहीं हो सकता है

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने इस मौके पर कहा कि मोदी और योगी नाम में बहुत समानता है। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम योगी को ट्वीट किया था कि संयासी से अच्छा राजा कोई नहीं हो सकता है। उनके भाषण के दौरान लोगों ने मोदी और योगी के जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी लोगों के भरोसे आया हूं। आप के बिना सहयोग के मैं मेरठ के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा। सम्मेसन में बीजेपी के साथ ही आरएलडी के स्थानीय तमाम छोटे-बड़े नेता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News