Meerut News: मेहनत और ईमानदारी के साथ जनहित के कार्य करने वाले के लिए कांग्रेस के दरवाजे कभी बंद नहीं होते: मनोज त्यागी

Meerut News: नरेंद्र मोदी की भाजपा के पास ना तो बेरोजगारी को समाप्त करने और ना ही युवाओं के उत्थान के लिए कोई नीति है और ना ही मंहगाई को समाप्त करने के लिये मोदी जी के पास कोई प्लान है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-09-01 10:24 GMT

Meerut News

Meerut News: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी प्रशासनिक मनोज त्यागी ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के साथ जनहित के कार्य करने वाले के लिए कांग्रेस के दरवाजे कभी बंद नहीं होते। पार्टी हाई कमान हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। वे आज यहां कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मनोज त्यागी का अभिनंदन भी किया गया। राहुल गांधी की टीम के सक्रिय सदस्य कांग्रेस नेता मनोज त्यागी ने इस मौके पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री के झूठे जुमले से उब चुका है। कांग्रेस नेताने कहा कि देश का हर वर्ग राहुल गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। नरेंद्र मोदी की भाजपा के पास ना तो बेरोजगारी को समाप्त करने और ना ही युवाओं के उत्थान के लिए कोई नीति है और ना ही मंहगाई को समाप्त करने के लिये मोदी जी के पास कोई प्लान है। उनके पास केवल अपने अमीर दोस्तों के उत्थान के लिए नीति है और उसी के लिए 24 घंटे कार्य करते हैं। देश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मनोज त्यागी ने कांग्रेस संगठन में अपनी नियुक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेरा नहीं सभी मेरठ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा मुझे राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर आम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। मनोज त्यागी ने भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की कचहरी स्थित प्रतिमा व इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर जाकर भी माल्यार्पण किया।

कांग्रेस नेता मनोज त्यागी का स्वागत करने वालों में मतन सिंह देढा प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, रंजन शर्मा,योगी जाटव,महेंद्र शर्मा, धूम सिंह गुजर्र, सैयद रिहानुद्दीन,महेंद्र गुर्जर,अभिमन्यु त्यागी,सलीम खान,ठा.तेजवीर सिंह,राकेश मिश्रा, दीपक शर्मा,कपिल पाल, बबली देवी,सोनम कुमारी,रीना शर्मा, रविंद्र सिंह, चौधरी यशपाल सिंह,संजय कटारिया, राजेंद्र जाटव,जगदीश शर्मा, माया प्रकाश शर्मा,jनईम राणा, हाशिम अंसारी, दिनेश उपाध्याय,फहीमुद्दीन अंसारी, हाजी इशरत, रोहित प्रधान ,सलीम पठान, अरुण त्यागी,सुरेंद्र यादव,मतीन अंसारी, मनोज कुराली,प्रशांत कौशिक,अमित गोयल ,डॉ दिनेश मोहन शर्मा, विनोद सोनकर,चौधरी मेहरुद्दीन, हरिकिशन प्रजापति,शक्ति सिंह,सौरभ शर्मा,यासर सैफी,फुरकान अंसारी,सुनील मालिया,नसीम राजपूत, फिरोज रिजवी,रमाकांत शर्मा, नेमपाल तोमर,तेजपाल डाबका,आदेश शर्मा,अरुण शर्मा, मासूम असगर आदि शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने मनोज त्यागी का माला, बुके व शाल उड़ा कर स्वागत किया।

Tags:    

Similar News